कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। राशि नामाक्षर ग,ष होता है। राशि के आराध्य भगवान रूद्र स्वरूप शिव जी होते है।भाग्यशाली रंग आसमानी होता है। शुभ रत्न नीलम होता है।राशि का स्वभाव स्थिर होता है।राशि के अनुकूल वारबुधवार,शुक्रवार व शनिवार होते है।
आइए इस राशि के लोगों के बारे में विस्तार से जान लेते है।
- इस राशि के लोग प्रगतिशील व स्वतंत्र होते हैं।
- इसके अलावा मनमौजी व एकांतप्रिय होते हैं।
- एक तरफ से शर्मीले व शांत होते है तो दूसरी तरफ सनकी व उर्जावान भी हो सकते हैं।
- इस राशि के लोग स्पष्टवादी होते हैं।
- ज्यादा परिवर्तन इन्हें पसंद नहीं होता हैं।
- जातक अपना जीवन शांतिपूर्ण जीना पसंद करते हैं।
- जातकों के स्वभाव की कमजोरी जिददी और उदासीन होना भी है।
- राशि के लोग नौकरी बदलते हुए देखे जा सकते हैं।
- ये जातक अभिनय,लेखन,शिक्षण,फोटोग्राफी में करियर बनाएं तो बेहतर रहेगा।
- राशि में जन्मे लोग मिलनसार होते हैं।
- इस राशि के लोग ज्यादातर सच का पर्दाफाश करने वाले होते है।
- ऐसे जातक पिता के रूप में बहुत खुले दिमाग के होते हैं।
- बच्चों को काफी स्वतंत्रता प्रदान करने वाले होते हैं।
- इस राशि के बच्चे ईमानदार व आज्ञाकारी होते हैं।
- एक दोस्त के रूप में ऐसे जातक वफादार व दयालु होते हैं।
- जातक तेज दिमाग व रचनात्मक भी होते है।
- इस राशि के व्यक्ति प्यार में वफादार व प्रतिबद्धहोते हैं।
- पैसे खर्च करने व बचत करने में संतुलन बनाए रखते हैं।