मेष- इस साल नौकरी पेशा से जुडे लोगों को सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पडेगी। स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए मेष राशि जातकों को खानपान व व्यायाम पर ध्यान देने की जरूरत है।
वृषभ- इस राशि के नौकरी पेशा लोगों के लिए करियर के हिसाब से यह साल अच्छा है और प्रमोशन की पूरी उम्मीद है। धन में वृद्धि होगी मगर स्वास्थ्य को लेकर विशेष सर्तकता बरतने की आवश्यकता है और पुरानी बीमारियों से बचाव भी रखना पडेगा और व्यायाम,ध्यान,योग करना सही रहेगा।
मिथुन-करियर के मामले में मिथुन राशि जातकों को धैर्य रखना ठीक रहेगा। धीमी रफतार से तरक्की होगी।सेहत में उतार चढाव बना रहेगा। सुबह के समय घूमना,व्यायाम करें और मधुमेह में विशेष ध्यान,बचाव रखना जरूरी है। इसके अलावा मोटापा व अनिद्रा समस्या हो सकती है।
कर्क-इस राशि के जातकों के लिए करियर के हिसाब से यह साल बहुत अच्छा रहेगा। व्यवसाय में भी फायदा मिलेगा।स्वास्थ्य के मामले में इस राशि के जातक बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरते।इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करें और तनाव मुक्ति के लिए परिवार के साथ समय व्यतीत करें व खान पान का भी ध्यान रखें।
सिंह-करियर के हिसाब से यह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा और इस साल धन वृद्धि भी रहेगी। महिला वर्ग के लिए भी यह साल अच्छा रहेगा और धन की स्थिति उत्तम रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में सेहत खराब हो सकती है। इसलिए खानपान व जीवन शैली पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है तभी ठीक रहेगा।
कन्या-जातकों को इस साल करियर में विशेष सफलता मिलेगी। व्यवसाय के लिए भी साल बेहतरीन साबित होगा। मगर स्वास्थ्य की दृष्टि से साल में परेशानियां आ सकती है जिससे काम प्रभावित होगा। इसके अलावा घायल व चोट लगने का भी डर है। डाक्टरों की सलाह ले,आराम करें और नियमित व्यायाम भी करें।
तुला-इस राशि के जातकों के लिए इस साल करियर के हिसाब से ठीक रहेगा। मगर स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और ग्रह की स्थिति के अनुसार चोट लगने की आशंका है। मधुमेह,सिरदर्द व पीठ दर्द की भी शिकायत रहेगी और खान-पान पर भी ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी इसलिए नियमित व्यायाम व योग पर ध्यान दें।
वृश्चिक- करियर के लिए यह साल मिला-जुला साबित होगा।साल के आखिर में जाकर सफलता मिलेगी और खान-पान स्वास्थ्य के मामले में जोडों में दर्द व आंखों में दिक्कत जैसी परेशानी हो सकती है।इसलिए लापरवाही न बरतें।
धनु- नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में ध्यान देने की आवश्यकता है और किसी के साथ झगडे,विवाद में नहीं पडना चाहिए।स्वास्थ्य को लेकर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।खान-पान पर भी ध्यान दिए जाने की आवश्यकता रहेगी और सुबह व्यायाम,ध्यान,योग करना भी करें।
मकर- इस राशि के जातक नौकरी को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। साल के आखिर में जाकर बडी सफलता मिलने की उम्मीद है।स्वास्थ्य के मामले में इस राशि के जातकों को पेट संबंधी बीमारी होने की पूरी आशंका है। हालांकि पुरानी बीमारी से जूझ रहे जातकों को आराम मिलने की उम्मीद है। तनाव से बचें और खानपान पर भी ध्यान दें।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2018 करियर के लिए सकारात्मक रहेगा और आर्थिक प्रगति रहेगी। राशि के जातकों की सेहत इस साल अच्छी रहेगी मगर वाहन चलाने में सावधानी बरतना जरूरी है। पुरानी बीमारी से भी राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।
मीन- साल के अंत में जाकर सफलता मिलने की उम्मीद बन रही है। अ अक्षर से जुडा व्यक्ति आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। लेकिन आर्थिक क्षेत्र व पेशे में संतुलन बना कर रखने की आवश्यकता है। इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर बेहद ध्यान देने की आवश्यकता होगी और खानपान में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरते और तनाव से भी बिल्कुल बच कर रहें। काम के बीच आराम के लिए वक्त निकाले और समय पर भोजन करना भी सही रहेगा।
© Copyright 2018 Astro Vastu Remedies
Developed & Designed by : Reinvent Digital