अग्नि तत्व प्रधान होने के कारण ऐसे होते हैं मेष राशि के लोग

मेष राशि अग्नि तत्व प्रधान होती है। चूंकि अग्नि प्रचंड उर्जा का संकेत करती है इसलिए इस राशि के लोग जो मन में ठान लेते है वो करने के लिए संघर्षशील होते हैं। आपको बता दें कि मेष राशि के लोगों के स्वभाव की क्या क्या विशेषताएं है-

  • इस राशि के लोगों से इच्छा के विरुद्ध कार्य नहीं करवाया जा सकता है।
  • राशि के लोग चाहते है कि वह दूसरों पर अपना प्रभाव,अधिकार जमाएं।
  • इस राशि के जातक अत्यंत महत्वाकांक्षी भी होते है।
  • राशि के लोग कडक मिजाज के लिए जाने जाते है और कडक पिता के तौर पर भी पहचाना जाता है।
  • हालांकि बच्चों के साथ दोस्ताना आचरण करते है मगर यह भी जाहिर करना नहीं भूलते कि वो एक पिता है।
  • संस्थान मालिक के रूप में भी यह राशि के लोग सख्त होते है।
  • मगर समय-समय पर आगे से हर संभव अपने कर्मचारियों की मदद भी करते हैं।
  • अग्नि तत्व के कारण मेष राशि के लोगों में उर्जा की कभी कमी नहीं आती है।
  • अंदर की इसी उर्जा के कारण ये लोग हर तरह की मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकलने में सक्षम होते है।
  • साहस की कोई कमी नहीं होती है।
  • राशि के लोग हठी और जिद्दी होते है जिसके परिणाम स्वरूप आप अपने स्वविवेक की वजह से मनमुताबिक फैसले लेते है।
  • यदि मंगल शुभ न हो तो इस राशि के लोग गुस्सैल,निर्दयी व क्रूर भी हो सकते है।

Trending Article