जीवन में हर इंसान को सरकारी नौकरी पाने की चाह होती है और अगर वर्षों से मेहनत व कई प्रयासों के वावजूद सफलता नहीं मिले तो बेरोजगार व्यक्ति दुखी हो कर अपना आत्मविष्वास,धैर्य खो देता है लेकिन ज्योतिष के कुछ सरल उपाय को अगर अजमा लिया जाए तो सरकारी नौकरी प्राप्ति में आ रही अडचने शीघ्र दूर होने लगती है और लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। विधार्थियों व बेरोजगार लोगों को इन उपायों पर जरूर ध्यान देना चाहिए-
भोलेनाथ की पूजा - ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अगर अच्छी और सरकारी नौकरी चाहिए तो देवो के देव महादेव की श्रद्वा भाव से विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए जिससे भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं और नौकरी का योग बन जाता है।
विधिविधान से जल,दूध,दही,चावल आदि षिवलिंग को अर्पित कर ओम नमः षिवाय मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए और अपनी नौकरी की प्रार्थना कर देनी चाहिए।
बजरंग बली का ध्यान - ज्योतिष में यह भी बताया गया है कि नौकरी पाने के इच्छुक व्यक्ति को मंगलवार,षनिवार को मंदिर में जाकर बजरंग बली की विधिपूर्वक पूजा जरूर करनी चाहिए जिससे करियर की राह में आ रहे संकट जल्दी दूर हो जाते है और सरकारी नौकरी का योग भी बनता है।
हनुमान चालीसा,सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए व भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही सिंदूर,चमेली के तेल के साथ दीपक जलाना चाहिए। जिससे संकटमोचक जल्दी ही प्रसन्न होते है।
विध्नहर्ता गणेष जी की अराधना - शास्त्रों में भगवान गणेष की पूजा का विषेष महत्व बताया गया है। अगर भक्त श्रद्वाभाव से प्रथम पूज्य भगवान गणेष का ध्यान कर विधिपूर्वक पूजन,व्रत करता है तो सारी अडचने दूर होने लगती है और नौकरी मिलने के योग बनने लगते है।
जरूरी टोटकें-
© Copyright 2018 Astro Vastu Remedies
Developed & Designed by : Reinvent Digital