रूद्राक्ष के चमत्कारी गुण शरीर से भगाएं रोग

रूद्राक्ष को हिन्दू धर्म में पवित्र माना है। पौराणिक धर्म ग्रंथों के अनुसार रूद्राक्ष का संबंध भगवान शिव से बताया है और लोगों की आस्था व विश्वास है कि इसे अगर विधिवत धारण किया जाए तो महादेव की कृपा होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसे धारण करने पर शरीर की कई बीमारियां भी दूर होती है।

  • रूद्राक्ष में चुम्बकीय और विद्युत ऊर्जा मौजूद होती है जो सेहत को लाभ पहुंचाती है।
  • शरीर की विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए अलग—अलग मुखी रूद्राक्ष पहनने की सलाह दी जाती है।
  • रूद्राक्ष से दो तरह की थैरपी होती है। आंतरिक थैरपी में रूद्राक्ष को दूध में उबाल कर पिलाया जाता है जबकि बाहरी थैरपी में माला व पेडेंट के रूप में पहनने की सलाह दी जाती है।
  • इसे धारण करने पर शरीर में रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से बना रहता है।
  • रूद्राक्ष का सबसे प्रमुख लाभ शरीर में मानसिक तनाव को दूर करने में माना जाता है। रूद्राक्ष पहनने से मन को एकाग्रता मिलती है।
  • बच्चों के रोगों को दूर करने में भी रूद्राक्ष को लाभकारी बताया है और जिन बच्चों को बार-बार बुखार आता है उन्हें तीन मुखी मुखी रूद्राक्ष पहनने की सलाह दी जाती है।
  • मेडिकल विज्ञान के अनुसार रुद्राक्ष में केमो फार्माकोलॉजिकल गुण मौजूद रहते हैं जिससे शरीर में रक्तचाप व कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होते हैं और दिल के रोगों से बचा जा सकता है।
  • रूद्राक्ष के आने से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलना शुरू हो जाते हैं।
  • इसके अलावा दिल,मस्तिष्क,नेत्र रोग आदि प्रमुख बीमारियों में भी लाभ मिलता है।

Trending Article