निर्धनता दूर कर लक्ष्मी कृपा पाने के ये हैं श्रेष्ठ उपाय

लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। जीवन में धन का बडा महत्व है और जीवन को सुगमता से चलाने के लिए धन की जरूरत पडती है। लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ अचूक उपायों का वर्णन किया गया है जिनके करने से जीवन की निर्धनता दूर होने लगती है। आइए,इन उपायों के बारे में जान लेते हैं।

  • शास्त्र के अनुसार लक्ष्मी को विष्णु भगवान की पत्नी माना है और माना है कि विष्णु जहां रहते हैं वहां लक्ष्मी स्थायी रूप से बनी रहती है। इसलिए लक्ष्मी की कृपा के लिए विष्णु भगवान की पूजा अवश्य करने का महत्व बताया गया है।
  • विष्णुसहस्त्रनाम का नियम अनुसार पाठ करने से धन की समस्याएं खत्म होने लगती है और धन प्राप्ति के रास्ते बनने लगते हैं।
  • मान्यता है कि देवी लक्ष्मी समुद की पुत्री है और समुद्र से निकले रत्न लक्ष्मी के भाई हैं।
  • इसलिए दक्षिणावर्ती शंख, मोती शंख, गोमती चक्र, कुबेर पात्र आदि घर में रखने से लक्ष्मी घर आने के लिए विवश हो जाती है और स्थायी रूप से वास करती है।
  • लक्ष्मी जी को कमल का फूल सर्वाधिक प्रिय होता है। इसलिए पूजा के समय कमल पुष्प अर्पित करने से देवी प्रसन्न होती हैं।
  • मान्यता है कि स्त्री में लक्ष्मी रूप का वास होता है इसलिए मां,पत्नी को प्रसन्न रखा जाना चाहिए जिससे धन की देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न रहेंगी और जीवन में धन का संकट नहीं आएगा।
  • घर में साफ—सफाई का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है तभी लक्ष्मी जी स्थायी रूप से निवास करेंगी।
  • रोज पूजा के समय लक्ष्मी मंत्र का भी जाप किया जाना चाहिए जिससे धन प्राप्ति के रास्ते बनने लगते हैं।

Trending Article