आज का जमाना प्रतिस्पर्धा का है और विधार्थियों को नौकरी हासिल करने के लिए कडी मेहनत की आवश्यकता पडती है लेकिन कई को सफलता नहीं मिल पाती है। अगर कुछ वास्तु उपाय किए जाए तो बडी सफलता हासिल की जा सकती है।
अध्ययन कक्ष वास्तु- परीक्षा की तैयारी व नौकरी में सफलता के लिए अध्ययन कक्ष का सबसे बडा योगदान होता है इसलिए अध्ययन कक्ष के वास्तु पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और अनावश्यक वस्तुओं को कमरे से हटा देना चाहिए। वास्तु अनुसार कमरा होने से पॉजिटिव एनर्जी का आगमन से सफलता की राह खुल सकेगी।
देवी सरस्वती की तस्वीर- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विधार्थियों को घर में अपनी मेज पर विद्या की देवी सरस्वती की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए और नियमित पूजा भी करें। इससे मन पढाई में लगेगा और सफलता की पूरी संभावना बनेगी।
रोशनी व हवा- अध्ययन कक्ष में पर्याप्त रोशनी व प्राकृतिक हवा का होना बहुत आवश्यक है जिससे सकारात्मक उर्जा मिलने से पढाई में मन जरूर लगेगा।
सकारात्मक चित्र- घर में जिस कमरे में बैठ कर रात दिन परीक्षा की तैयारी की जा रही है उस कमरे में सकारात्मक व प्रेरणादायक चित्र,मूर्ति लगानी चाहिए जिससे आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच का विकास होगा और सफलता की आशा बनेगी।
पूर्व दिशा की ओर मुख- अध्ययन कक्ष में पढते समय मुख हमेशा पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए इससे एकाग्रता बढती है।
जूंठे मुंह नहीं पढना- अध्ययन करते समय जूंठे मुंह नहीं पढना चाहिए क्यों कि इसे गलत माना गया है और इस तरह खाना खाते समय पढने से बुद्धि पर विपरीत असर पडता है।
© Copyright 2018 Astro Vastu Remedies
Developed & Designed by : Reinvent Digital