बाथरूम में इन वास्तु चीजों का जरूर रखें ध्यान

घर के प्रत्येक हिस्से में आज के जमाने में जब वास्तु शास्त्र का ध्यान रखा जाता है तो टॉयलेट व बाथरूम में भी वास्तु का ध्यान रखना चाहिए क्यों कि अगर वास्तु को अनदेखा किया गया तो परिवार में पैसे व स्वास्थ्य से जुडी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। एक बार जरूरी बातों के बारे में जान लिया जाए-

  • घर में ईशान कोण को छोडकर टॉयलेट कही भी बना सकते है।
  • जबकि बाथरूम के लिए ईशान कोण उपयुक्त माना जाता है।
  • टॉयलेट,बाथरूम में खिडकी व एग्जॉस्ट फैन जरूर होने चाहिए।
  • वास्तु के अनुसार टॉयलेट व बाथरूम को ज्यादा सजाना सही नहीं माना जाता है।
  • वास्तु शास्त्र अनुसार घर में एक जगहबाथरूम,टॉयलेट होना सही नहीं है। लेकिन आजकल जगह की कमी के चलते दोनों का एक साथ होने का चलन है।
  • बाथरूम में एक जगह कटोरी में हमेशा खडा यानि साबुत नमक रखना चाहिए,यह उपाय बहुत श्रेष्ठ है इससे पूरे घर की नकारात्मक उर्जा दूर होकर सकारात्मक उर्जा में बदल जाएगी।
  • महीने में एक बार इस नमक को अवश्य बदल लेना चाहिए।
  • बाथरूम में दरवाजे के ठीक सामने दर्पण नहीं होना चाहिए क्यों कि जब भी बाथरूम का दरवाजा खुलेगा तब घर की नकारात्मक उर्जा बाथरूम में प्रवेश करेगी और दर्पण से टकरा कर पुनः घर में प्रवेश करेगी।
  • बाथरूम में हमेशा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • बाथरूम में गहरे रंग की टाइल्स लगाने के बजाय हल्के रंग की टाइल्स का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • बाथरूम में रखी बाल्टी हमेशा साफ-शुद्ध पानी से भरी रहनी चाहिए इससे घर में सुख-सम्रद्धि बनी रहेगी।
  • ध्यान रहें कि बाथरूम में नल से पानी टपकते हुए रहना नहीं चाहिए और टपक रहा है तो जल्दी ठीक करवा लें।
  • इन वास्तु टिप्स का घर के टॉयलेट,बाथरूम में ध्यान रख कर वास्तु दोष दूर किए जा सकते हैं।

Trending Article