ज्यादातर माता—पिता की शिकायत रहती है कि उनका बच्चा पढने में कमजोर है और पढाई में मन नहीं लगता है। देखा जाए तो इसके पीछे घर का वास्तु जिम्मेदार होता है। अगर घर में अध्ययन कक्ष में कुछ जरूरी वास्तु नियम का ध्यान रखा जाए तो बच्चों का सुनहरा भविष्य बन सकता है।
- बच्चे जिस कक्ष में नियमित पढाई करें उसमें रोशनी व प्राकृतिक उजाले का होना बहुत जरूरी है जिससे सकारात्मक उर्जा मिलने से बच्चों का पढाई में मन जरूर लगेगा।
- बच्चों का पढते समय मुख हमेशा पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए इससे एकाग्रता बढेगी।
- कक्ष में साफ—सफाई बनी रहनी चाहिए और अध्ययन टेबल पर भी व्यर्थ का सामान व गंदगी नहीं होनी चाहिए।
- अध्ययन कक्ष या टेबल पर एक ग्लोब या टेबल लैंप जरूर होना चाहिए इससे भी पढाई में मन लगेगा।
- पढाई के कमरे की दीवारों पर हरा रंग किया जाए तो अच्छा रहेगा जिससे बच्चों का मन शांत रहेगा और पढाई में रूचि लेकर तरक्की करेगा।
- बच्चों का पढाई का कमरा बाथरूम के पास या सामने नहीं होना चाहिए अन्यथा नकारात्मक उर्जा से पढाई में ध्यान नहीं लग पाएगा।