घबराएं नहीं,इन वास्तु उपाय से मिलेगी मनचाही सैलरी व तरक्की

अगर आप अपनी नौकरी में ईमानदारी से दिन रात मेहनत कर रहे हैं और इसके बाद भी तरक्की व मनचाहा वेतन नहीं मिल पा रहा है तो ​बिल्कुल निराश होने की जरूरत नहीं है। यह समस्या आपके कार्यस्थल पर वास्तु दोष की वजह से हो सकती है इसलिए वास्तु पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। इन वास्तु उपायों से जल्दी ही आपकी समस्या का समाधान होकर मनचाहा वेतन व प्रमोशन मिल सकेगा।

कार्यालय पर वास्तु-

  • अपने कार्यालय में आप जिस जगह बैठते हैं उस जगह सीट के नीचे डस्टबिन न रखें और रखा रहता है तो दिन में एक बार जरूर खाली करवा देना चाहिए।
  • घर व कार्यस्थल पर वास्तु नियम अनुसार सही दिशा में दीवार पर दर्पण लगाना चाहिए जिससे पॉजिटिव एनर्जी मिले।
  • टेबल पर एक छोटा कलेण्डर रखा जा सकता है इससे तनाव नहीं होगा और गुस्सा भी नहीं आएगा और मन में धैर्य व विश्वास बना रहेगा।
  • कार्यस्थल मैं पेड़ पौधे भी रखे जा सकते है और उन्हें सूखने नहीं देना चाहिए।
  • जिस टेबल पर आप कार्य करते हैं वो आयताकार होनी चाहिए।

घर का वास्तु-

जिस घर में हम ज्यादा समय व्यतीत कर रहते हैं उस जगह पर भी वास्तु का ध्यान रखा जाना चाहिए इससे करियर में आ रही अडचने दूर होने लगेंगी।

  • घर पर सोते समय सिर हमेशा पूर्व दिशा की ओर कर सोना चाहिए।
  • जिस घर में आप रोज प्रवेश कर रहे हैं उस का मुख्य दरवाजा भी सही दिशा में होना चाहिए जिससे करियर में तरक्की मिले।
  • घर या कार्यस्थल पर काम करते समय बीम के नीचे भी नहीं बैठना चाहिए इससे तरक्की में रूकावटें आती हैं।

Trending Article