घर के सामने हुई ये चीजें,झेलनी पड सकती हैं मुसीबतें

वास्तु शास्त्र में घर से जुडी प्रत्येक चीज का विशेष महत्व होता है। क्यों कि हर चीज अपना असर जरूर दिखाती है। इसी तरह घर के मुख्य दरवाजे का भी अपना अलग प्रभाव होता है और अगर घर के मुख्य दरवाजे के सामने वास्तु का ध्यान नहीं रखा गया तो जिन्दगी भर आर्थिक,मानसिक,स्वास्थ्य से जुडी परेशानियों से आए दिन सामना करना पड सकता है। घर के मुख्य दरवाजे के सामने ध्यान रखनें योग्य चीजें-

  • घर के मुख्य दरवाजे के सामने कीचड,गंदगी न होनी चाहिए इससे घर में उदासी का माहौल बना रहता है।
  • गंदा पानी एकत्रित रहने पर आर्थिक तंगी का सामना करना पड सकता है।
  • घर के मुख्य दरवाजे के सामने कचरे का डिब्बा नहीं होना होना चाहिए अन्यथा लडाई-झगडे की स्थिति बनी रहेगी।
  • घर के सामने कुआं,गढ्ढा भी नहीं होना चाहिए इससे मानसिक तनाव,रोग बना रहेगा।
  • अगर घर के बाहर पत्थरों का ढेर हो तो उसे हटवा दें क्यों कि यह जीवन में बाधा आने की तरफ संकेत करता है।
  • मुख्य दरवाजे के सामने अगर बिजली का पोल,खंभा हो तो भी आर्थिक परेशानियों का संकट बना रहता है।
  • मकान के दरवाजे अंदर की ओर खुले तो शुभ रहता है।
  • मुख्य द्वार पर प्रतिदिन स्वास्तिक,ओम चिन्ह बनाना शुभ रहता है और नकारात्मक एनर्जी घर में प्रवेश नहीं कर पाती।
  • गेट के बाहर कोई बेल यदि उपर चढ रही है तो उसे जल्दी कटवा दें यह शुभ नहीं और भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जाता है।
  • मुख्य दरवाजे के आसपास सूखे या कांटेदार पौधे न रखें क्यों कि इनसे नकारात्मक उर्जा प्रवेश करती है।
  • यदि घर के मुख्य दरवाजे के सामने आकर मार्ग समाप्त हो रहा तो भी यह शुभ नहीं माना जाता है और नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। इसलिए मकान,फ्लैट के मुख्य गेट के सामने वास्तु की इन चीजों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

Trending Article