हर व्यक्ति की चाह रहती है कि उसे पहले अच्छी नौकरी मिले और नौकरी के बाद समय पर तरक्की मिलती रहे। लेकिन हर परिणाम उसके अनुसार मिले यह जरूरी नहीं और इस वजह से निराशा का सामना करना पडता है। लेकिन कुछ जरूरी वास्तु टिप्स अपनाकर करियर को चमकाया जा सकता है और उन्नति की जा सकती है।
नौकरी से पहले-
- घर में जिस कमरे में परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं वहां पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पढाई करनी चाहिए इससे एकाग्रता आती है।
- इंटरव्यू या परीक्षा वाले दिन घर में सुबह सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें जिससे कार्य में सफलता मिलेगी।
- घर से इंटरव्यू के लिए रवाना होते समय अपना दायां पैर पहले बाहर रखना चाहिए इसे शुभ माना जाता है।
नौकरी के बाद ऑफिस में -
- ऑफिस में जिस जगह बैठ कर आप कार्य करते हैं उस जगह साफ—सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
- ऑफिस में फर्नीचर का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए और टूटा—फूटी टेबल और कुर्सी उपयोग में नहीं लाना चाहिए इससे नकारात्मक असर पड सकता है।
- टेबल पर अपनी ईष्टदेव की तस्वीर भी लगा सकते हैं जिससे मन एकाग्रचित्त व सकारात्मक बना रहेगा।
- हमेशा अपने केबिन में नकारात्मकता दर्शाती तस्वीरें जैसे युद्ध, हिंसा, रोते हुए बच्चे आदि तस्वीर,मूर्ति नहीं लगानी चाहिए इससे कार्य पर गलत प्रभाव पडता है।
- यदि घर में ही ऑफिस है तो बैडरूम साथ में नहीं होना चाहिए।
- अपने केबिन या टेबिल पर सूखे या नकली फूल नहीं रखने चाहिए।
- टेबिल पर जरूरी कागज,फाइलें संभाल कर रखने चाहिए और बिखरे हुए नहीं हो।