जिंदगी में चाहिए अगर परेशानियों से मुक्ति तो धारण करें रत्न

ज्योतिष के अनुसार रत्न इंसान की किस्मत पलटने के साथ जिंदगी में सुख—समृद्धि भी लाते हैं। अनुभवी ज्योतिषी से जन्म कुंडली दिखवाकर सलाह के बाद अगर सही रत्न पहना जाए तो व्यक्ति की जीवन की प्रमुख परेशानियों का समाधान हो सकता है। रत्नों से जुडी कई गहन जान​कारियों से आप भी परिचित हो लें—

  • हर व्यक्ति के जीवन में कई तरह की मुश्किलें आती हैं,अगर सही रत्न पहनाया जाए तो आत्मविश्वास व हिम्मत के साथ व्यक्ति परेशानियों से निकल आता है।
  • हर रत्न का अलग महत्व होता है और शरीर के अलग—अलग रोगों को भी दूर करने में रत्न महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही रत्न मानसिक शांति व एकाग्रचित्तता प्रदान करते हैं।
  • प्रत्येक रत्न एक विशेष ग्रह से संबंधित होता है और ज्योतिषीय सलाह के बाद संबंधित रत्न को धारण कर कुंडली में ग्रह को मजबूत स्थिति प्रदान की जा सकती है।
  • व्यक्ति के करियर में आ रही बाधाओं को रत्न दूर कर सकते हैं।
  • शादी का योग नहीं बनना और शादी होने के बाद वैवाहिक जीवन में अगर सुख शांति नहीं है तो इस समस्या का समाधान भी रत्नों द्वारा किया जा सकता है।
  • जातक की​ जिंदगी की हर समस्या का समाधान रत्नों के पास होता है,बस सही सलाह के बाद संबंधित रत्न धारण कर लिया जाए।
  • खास बात यह है कि रत्नों को पहनने से पहले पूरी जानकारी भी रखनी चाहिए अन्यथा जल्दीबाजी या बिना ज्योतिषी की सलाह से रत्न धारण घातक सिद्ध हो सकता है और कई तरह की परेशानियां उठानी पड सकती है।
  • किस रत्न के साथ कौनसा रत्न न पहना जाए ये जानकारी रखना भी बेहद जरूरी होता है।
  • अनुभवी ज्योतिषी की सलाह के बाद रत्न धारण कर संबंधित ग्रह के उपाय कर भी अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
  • हर रत्न से संबंधित विस्तृत व उपयोगी जानकारी के लिए इस लिंक http://astrovasturemedies.com/allGemstones/ पर क्लिक करें।

Trending Article