स्पष्टवादी और साहसी स्वभाव के होते हैं मेष राशि के जातक

मेष राशि के जातकों का स्वभाव चंचल,अडियल व उग्रतापूर्ण होता है। यह राशि व्यक्ति के शरीर में उसका मस्तिष्क का प्रतिनिधित्व करती है। मेष राशि अग्नि तत्व प्रधान है।इसलिए इस राशि के जातक चंचल,उग्र व आक्रामक होते है। इसके अलावा महत्वाकांक्षी व साहसी होते है। आइए जान लेते है कि राशि के जातकों की क्या-क्या विशेषताएं है-

  • इस राशि के जातकों में जन्म से ही नेतृत्व के गुण होते है।
  • राशि का अग्नि तत्व इन्हें चुनौतियों से सामना करने का हौंसला देता है।
  • ये अक्सर सीधे व ईमानदार होते है।
  • इस राशि के जातकों के लिए उपयुक्त व्यवसायिक क्षेत्र अनुसंधान,चिकित्सा,खेल व मनोविज्ञान है।
  • जातकों को दूसरों से ज्यादा अपेक्षाएं नहीं रखनी चाहिए।
  • मेष राशि के जातकों को ज्यादा शंकालु व संदेहास्पद प्रवृत्ति का नहीं होना चाहिए।
  • इसके अलावा अधिक महत्वाकांक्षा से भी बचना चाहिए।
  • मेष राशि वाले जातक ज्यादा भावुक होते है।
  • हालांकि मेष राशि के जातकों में आत्महत्या करने की प्रवृत्ति नहीं होती है और न ही डिप्रेशनमें आते है।
  • इस राशि के व्यक्ति जिददी व अडियल किस्म के होते है और अपने निर्णय पर अडिग रहते है।
  • मेष राशि के जातक बच्चे अपने माता-पिता को बहुत प्यार करने वाले होते है मगर माता-पिता के इंकार के बावजूद अपने मनपंसद के रास्ते पर चलने वाले होते है।
  • इतने जिददी होते है कि जब तक मनपसंद चीज नहीं मिल जाती तब तक शांत भी नहीं होते है।
  • राशि के व्यक्ति किसी के दवाब में कार्य करना पसंद नहीं करते है।

Trending Article