पूजा में इन फूलों के इस्तेमाल किए जाने पर बरसती है कृपा

अपने जीवन में शांति व सुख के लिए देवी—देवताओं की पूजा की जाती है और पूजा में कई तरीकों की वस्तुओं का उपयोग कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। इस दौरान फूलों का भी प्रयोग होता है। फूलों में सुगंध व पवित्रता होती है। देवी-देवताओं को फूल अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाती है। लेकिन क्या आपको जानकारी है कि कुछ फूल ऐसे भी हैं जो देवी-देवता को अति प्रिय होते हैं।

  • देवी-देवताओं को गेंदे का फूल प्रिय है और पूजा पाठ के दौरान इस फूल का व इसकी माला का ज्यादातर उपयोग होता है।
  • गेंदे के फूल का रंग चूंकि पीला होता है और पीला रंग बृहस्पति ग्रह से संबंधित होता है।
  • गेंदे के पुष्प या माला अर्पित करने वाले व्यक्ति को विद्या,ज्ञान की प्राप्ति होती है।
  • गुलाब के फूल का भी पूजा में काफी महत्व बताया गया है।
  • धन की देवी लक्ष्मी जी को गुलाब का फूल विशेष रूप से चढाया जाता है।
  • अगर शुक्रवार को देवी लक्ष्मी जी को गुलाब के फूल या माला श्रद्धा भाव से अर्पित की जावें तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में धन संबंधित परेशानी नहीं आती है।
  • गुलाब के फूल कई प्रकार के रंगों में पाए जाते हैं लेकिन पूजा में लाल गुलाब का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
  • पूजा पाठ में कमल के फूल का भी विशेष धार्मिक महत्व होता है और भगवान श्री कृष्ण की पूजा में कमल के फूलों का इस्तेमाल किया जाना शुभ बताया गया है।
  • इस तरह इन फूलों का पूजा में उपयोग कर अपने ईष्ट को प्रसन्न किया जा सकता है।
  • फूलों जहां श्रद्धा भाव प्रदर्शित करने के लिए होते हैं वही इनकी सुगंध से वातावरण में सकारात्मकता आती है।

Trending Article