सप्ताह के सातों दिन के लिए उपाय हो 7 तो डरने की क्या बात

हर इंसान अपना हर काम अपनी सुविधा के अनुसार ही करना पसंद करता है। जीवन में हरेक व्यक्ति के लिए सप्ताह के सात दिनों में से कोई ना कोई एक दिन के मायने जरूर अलग होंगे। ऐसा कोई दिन जो सप्ताह के सात दिनों में से किसी के लिए शुभ होंगे तो किसी दिन को वो अशुभ मानते होंगे। ज्योतिष शास्त्र में भी सप्ताह के सात अलग-अलग दिनों की प्रकृति और स्वभाव अलग-अलग बताएं गए हैं। इन सात ग्रहों का अपना-अपना प्रभाव होता है। सप्ताह के सात दिनों में किस दिन क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए आईए जानते हैं।

अचूक उपाय

  • रविवार को किसी खास काम के लिए जा रहे हैं तो पान का पत्ता साथ रखकर जाएं।
  • सोमवार को दर्पण में अपना चेहरा देखकर जाना बेहद शुभ माना जाता है।
  • मंगलवार को जरूरी काम से जाते समय कुछ मीठा खाकर निकलें, कार्य शुभ होगा।
  • बुधवार को हरे धनिया के पत्ते खाकर निकलने से बहुत अच्छा फायदा मिलता है।
  • गुरुवार को जीरा खाकर जाना चाहिए, ऐसा करने से दिन अच्छा रहने की संभावना रहती है।
  • शुक्रवार को किसी भी शुभ कार्य के लिए जाते समय एक चम्मच चीनी और दही खा कर जाएं।
  • शनिवार को छोटा सा अदरक का टुकड़ा मुंह में रखकर जाएं बहुत फायदा मिलेगा

सावधानियां

  • रविवार को नमक नहीं खाना चाहिए इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।
  • सोमवार को अनाज, कला से संबंधित वस्तुुएं, कॉपी किताब, खेल के सामान, गाड़ी, इलेक्ट्रा निक गैजेट आदि नहीं खरीदने चाहिए, इन्हें खरीदना अशुभ माना जाता है ।
  • मंगलवार को किसी को ऋण नहीं देना चाहिए, इस दिन दिया गया ऋण आसानी से मिलता नहीं है। मंगलवार को पर्स, तिजोरी, सजावट के सामान से लेकर जूते, लोहे के सामान और फर्नीचर आदि को खरीदने से बचें, इस दिन मोबाईल भी नहीं खरीदना चाहिए।
  • बुधवार को माता को सिर नहीं धोना चाहिए, ऐसा करने से बच्चे का स्वास्थ्य बिगड़ता है या उसके समक्ष कोई कष्ट आता है।
  • गुरुवार को शेविंग नहीं करनी चाहिए वरना संतान सुख में बाधा आती है।
  • शुक्रवार के दिन इस दिन प्रॉपर्टी या जमीन से संबंधित काम करना आपको भारी पड़ सकता है, इसलिए इससे बचें.
  • शनिवार के दिन तेल, लकड़ी, कोयला या लोहे की वस्तु का क्रय नहीं करना चाहिए।

तो यह थे हर दिन के वो चमत्कारी उपाय जिसे अमल में लाकर आप जीवन की सफलता को दूर कर सकते हैं।

Trending Article