शादी की रस्मों के दौरान न भूलें ये जरूरी चीजें

शादी के बाद दूल्हा—दुल्हन अपनी नई जिन्दगी की एक साथ शुरूआत करते हैं तो इस रिश्ते के साथ ही दोनों के परिवार भी हमेशा के लिए जुड जाते हैं । भारत में शादियां किसी त्यौहार से कम नहीं होती हैं । आजकल शादियां घर से दूर होटलों या मैरिज होम में होने लगी हैं जहां हर रस्म संपन्न होने लगी है । लेकिन इन रस्मों के दौरान उपयोग में आने वाली सामग्रियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जिस से कोई परेशानी न हो । शादी की रस्मों के दौरान काम में आने वाली मुख्य सामग्री निम्न प्रकार है ।

  • सात फेरे के दौरान —

    शादी के दौरान सबसे प्रमुख रस्म फेरे के दौरान हवन किया जाता है और वर व वधू अग्नि के सात फेरे लेते हैं । इस मौके पर हवन की सामग्रियों का ध्यान रखना जरूरी होता है । अगर एक भी सामग्री कम रह जाए तो कार्य रूक सा जाता है । हवन के लिए हवन कुंड, रेत, लकडी, चंदन, घी, शक्कर सहित हवन की पूरी सामग्रियां पहले ही लिस्ट बनाकर खरीद लेना उचित रहता है जिससे सभी काम बिना रूके व इंतजार किए आसानी से संपन्न हो सके । इसके अलावा कलश, सिंदूर, मंगलसूत्र सहित अन्य कई महत्वपूर्ण चीजें होती है जिन का इस रस्म के दौरान मौजूद होना बेहद जरूरी होता है ।


  • मेंहदी रस्म के समय —

    शादी की यह महत्वपूर्ण रस्म होती है जहां दुल्हन के में हल्दी लगाई जाती है । इस रस्म के दौरान ध्यान रखना चाहिए कि किसी विशेषज्ञ द्वारा ही मेंहदी लगवानी चाहिए जिससे सुंदरता के साथ कार्य हो सके । इस दौरान इस दृश्य को हमेशा के लिए कैद कर यादगार बनाए रखने के लिए अच्छा फोटोग्राफर भी इस अवसर पर होना चाहिए ।


  • हल्दी की रस्म में —

    इस रस्म में वर व वधू के घरों में दोनों को हल्दी लगाई जाती है । हल्दी में औषधीय गुण होते हैं और वर व वधू के लगाए जाने पर शादी के दौरान तनाव से उन्हें राहत मिलती है और त्वचा पर भी निखार रहता है । लेकिन इस दौरान रस्म संबंधित सामग्री हल्दी, गुलाब जल आदि पहले ही रख लेनी चाहिए और विशेषज्ञ से ही हल्दी लगवानी चाहिए ।


  • महिला संगीत—

    वर व वधू दोनों के घरों में यह कार्यक्रम अवश्य होता है जिसमें सभी सदस्य व मेहमान शादी का आनंद उठाते हुए डांस करते है । इस अवसर पर डीजे का भी प्रयोग किया जाता है । यह जरूरी है कि इस कार्यक्रम में अच्छे म्यूजिक सिस्टम या डीजे की व्यवस्था हो और अच्छा केमरा मेन इन दृश्यों को लेने के लिए मौजूद रहे ।

Trending Article