कुछ लोग जल्दी धन कमाने के चक्कर में शेयर मार्केट,सट्टा,लॉटरी आदि में अपने मेहनत की जमा पूंजी लगाते हैं लेकिन इनमें से ज्यादातर को घाटे का सामना कर निराश होना पडता है।
- दरअसल कई लोग अपनी कुंडली में बिना ग्रह स्थिति जाने ही इस तरह के कार्यों में अपना पैसा लगा कर धन के साथ समय भी बर्बाद करते हैं।
- जबकि कुंडली में कुछ ग्रहों की विशेष स्थिति इन कामों में रातों रात धन प्राप्ति का योग बनाती है।
- ज्योतिष अनुसार अगर कुंडली में राहु अनुकूल प्रभाव दे रहा है तो व्यक्ति शेयर मार्केट और सट्टा,लॉटरी जैसे कार्य में अचानक पैसा कमा लेता है।
- यदि किसी व्यक्ति की जन्मपत्री में अष्टम भाव मजबूत हो तो भी शेयर मार्केट आदि में अच्छा पैसा कमाने का योग बन जाता है।
- पहले,चौथे,सातवें,दसवें भाव में अगर शुभ ग्रह प्रबल है तो भी शेयर मार्केट में अच्छा फायदा मिल जाता है।
- इसके अलावा कुंडली में शुभ ग्रहों से संबंधित वस्तुओं का कार्य करने वाली कंपनियों के शेयर खरीद कर भी हम शेयर बाजार में पैसा कमा सकते हैं।
- जैसे कि अगर शनि अच्छा प्रभाव दे रहा है तो पेट्रोल,यंत्र,सरिया,निर्माण से जुडी वस्तुओं के शेयर खरीद कर लाभ कमाया जा सकता है।
- खास बात यह भी है कि शुभ मुहूर्त में ही शेयर खरीदना चाहिए जिससे लाभ की संभावनाएं अधिक रहे।