फिश एक्वेरियम रखें पर भूलकर न करें ये लापरवाही

वास्तु में जीवन में सुख शांति लाने के लिए कई उपाय व रास्ते बताए गए हैं और इनमें एक फिश एक्वेरियम को रखना भी होता है। घर में शांति व व्यापार में उन्नति के लिए एक्वेरियम को रखा जाता है और इसे शुभ माना जाता हैं। मगर कुछ सावधानियां भी रखना जरूरी होता है । इस दौरान अगर लापरवाही की गई तो नुकसान भी उठाना पड सकता हैं। आईए आपको बताएं कि एक्वेरियम का क्या महत्व है और किन बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

यह हैं महत्व-

  • घर या आॅफिस में फिश एक्वेरियम रखने से पाॅजिटिव एनर्जी बनी रहती है और नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है।
  • फुर्सत के पलों में एक्वेरियम की मछलियों को देखने से मन को शांति मिलती है और एकाग्रता भी बढती है।
  • घर में एक्वेरियम होने से सौभाग्य चल कर आता है और धन के स्त्रोत बन जाते है
  • एक्वेरियम घर की सुंदरता को और बढाने में मदद करता है।
  • दुकान या आॅफिस में रखने से व्यापार,कंपनी की उन्नति होती है।

ये सावधानियां जरूर रखें-

  • घर या आॅफिस में एक्वेरियम रखे होने की जगह उचित होनी चाहिए। बार बार स्थान नहीं बदलना चाहिए।
  • एक्वेरियम में मछलियों को दाना, भोजन एक ही व्यक्ति द्वारा दिया जाना चाहिए।
  • एक्वेरियम की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्यों कि मछलियों को बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।
  • अगर कोई मछली मर जाए तो तुरंत उसे वहां से हटाकर नई मछली टैंक में डाल दी जाए।

फिश टैंक की दिशा- फिश टैंक को अगर उत्तर पूर्व क्षेत्र में रखा जाए तो बहुत शुभ रहता है। मगर रसोई या बेडरूम में एक्वेरियम नहीं रखें। आॅफिस में गोल एक्वेरियम का उपयोग करना शुभ रहता है और इसे समय समय पर साफ करते रहना चाहिए।

फिश की संख्या- टैंक में नौ मछलियों को रखा जाना चाहिए। जिसमें आठ सुनहरी या गोल्ड और एक काली मछली रखना शुभ रहता है।

Trending Article