इन ज्योतिष उपायों से पाए इंटरव्यू में बेहतर सफलता

आज के प्रतिस्पर्धा युग में किसी प्राइवेट या सरकारी नौकरी में इंटरव्यू यानि साक्षात्कार एक महत्वपूर्ण व अंतिम चरण होता है जिसके बाद योग्य व्यक्ति का चयन कर लिया जाता है। लेकिन ज्यादातर युवा इसमें फेल होकर नौकरी से वंचित रह जाते हैं। लेकिन ज्योतिष में कुछ उपाय,तरीके बताए गए है जिन्हें अजमाने से इंटरव्यू में बेहतर सफलता मिल सकती है।

  • जब भी इंटरव्यू के लिए जाएं तो उस दिन जेब में लाल रूमाल या लाल कपडा रख कर जाना चाहिए और हो सके तो लाल शर्ट भी पहनी जा सकती है। इस उपाय से सफलता की संभावना पूरी बढ जाती है।
  • जिस दिन इंटरव्यू के लिए जाए उस दिन सुबह जल्दी स्नान कर प्रथम पूज्य श्री गणेश भगवान की पूजा करें और उन्हें मोदक का भोग लगाए व सुपारी भी चढाएं। इस उपाय से बिना विघ्न के मनोकामना व कार्य पूर्ण होगा।
  • पूजा के पश्चात सूर्य देव को जल अर्पित भी किया जाना चाहिए इससे भाग्य उदय होने की राह खुल जाती है।
  • गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करना भी श्रेष्ठ उपाय बताया गया है। इससे मन एकाग्रचित्त व शांत रहेगा।
  • घर से निकलते वक्त भी पहले अपना दायां पैर बाहर रखना शुभ माना गया है।
  • इंटरव्यू से पहले के दिनों में पक्षियों व जानवरों को भोजन खिलाना भी सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण उपाय हैं।
  • इसके लिए सुबह—शाम ​पक्षियों को अनाज, दाना खिलाना चाहिए।
  • इंटरव्यू देने जाते समय गाय को गुड व आटा खिलाना भी चाहिए।
  • ज्योतिष अनुसार बताए गए इन उपायों को करने से इंटरव्यू में सफल होने की पूरी संभावना बन कर बेरोजगारी दूर होने का रास्ता बनता है।

Trending Article