बेटी के रिश्ते में आ रही अडचन तो करें ये उपाय

किसी भी घर में बेटी के जन्म के बाद से ही माता-पिता को यह चिन्ता होने लग जाती है कि उसके बडे होने के बाद उसका रिश्ता अच्छे घर में हो और योग्य वर मिले। लेकिन जब बिटिया शादी योग्य हो जाती है और उस वक्त रिश्ता तय होने में अडचनें आए और देरी हो तो हर मां-बाप बहुत परेशान हो जाते है। लेकिन इस मामले में ग्रह ही जिम्मेदार होते हैं। आइए आपको बता दें कि शादी में देरी होने में कौनसे ग्रह जिम्मेदार होते हैं और क्या उपाय कर इन परेशानियों को खत्म किया जा सकता है।

  • किसी भी कन्या की शादी के लिए गुरू अर्थात बृहस्पति ग्रह को कारक ग्रह माना जाता है।
  • लेकिन अगर कन्या की कुंडली में बृहस्पति ग्रह ही दुर्बल या कमजोर स्थिति में हो तो विवाह में देरी होती है।
  • कन्या की कुंडली अगर मांगलिक हो तो भी रिश्ते में कई बार बात पक्की होने के बाद रिश्ता तय होते होते रह जाता है और काफी विलंब होता है।

उपाय- अगर इस तरह की परेशानियां माता-पिता के सामने आ रही हैं तो ये उपाय किए जा सकते हैं और विवाह में आ रही बाधाएं दूर की जा सकती है।

  • जिस कन्या का विवाह नहीं हो रहा है वह अपने नहाने के पानी में रोज एक चुटकी हल्दी मिला कर स्नान करें,अडचनें दूर होने लगेंगी और जल्दी ही विवाह के योग बनने लगेंगे।
  • कन्या गुरूवार के दिन व्रत रख सकती है और केले के पौधे व विष्णु भगवान की तस्वीर के सामने पूजा भोग प्रसादी लगा कर कथा का वाचन कर सकती है। जल्दी ही रिश्ते के संबंध में बात बनने लगेगी।
  • कन्याओं को मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढाना चाहिए और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • गुरूवार के दिन कन्या को पीले वस्त्र धारण करने चाहिए।

Trending Article