भारत में रक्षाबंधन प्रमुख बडा त्यौहार है। यह पर्व भाई व बहन के अटूट प्रेम को समर्पित है। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई हमेशा अपनी बहन की रक्षा के लिए संकल्प लेता है।
इतिहास हजारों वर्ष पुराना- रक्षाबंधन त्यौहार भारत में कई वर्षों से मनाया जाता रहा है और इसका इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। यह पर्व हर वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
कलाई पर राखी- इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में भाईयों के कलाई पर राखी बांधती हैं और मिठाई से भाई का मुंह मीठा कराती हैं। राखी बांधने से पूर्व विधिवत इष्ट देवता की पूजा की जाती है और बाद में राखी बांधी जाती है।
© Copyright 2018 Astro Vastu Remedies
Developed & Designed by : Reinvent Digital