हर पति—पत्नी चाहते हैं कि शादी के कई सालों बाद भी उनकी जिंदगी में प्रेम हमेशा कायम रहे। लेकिन बेडरूम का गलत वास्तु दोनों के प्यारे रिश्ते में जहर घोल देता है। अगर आवश्यक वास्तु टिप्स का ध्यान रखा जाए तो कोई परेशानी सामने नहीं आएगी।
हल्क़ा गुलाबी रंग का पर्दा- गुलाबी रंग व्यक्ति के मन को मोह लेने वाला होता है और प्रेम का संकेत देता है। इसी कारण दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित बैडरूम में इस रंग का पर्दा लगाना शुभ माना गया है जिससे पति—पत्नि के बीच शांति, मधुरता तथा दाम्पत्य जीवन रोमांस से भरा रहेगा।
बीचों-बीच कोई पंखा, इलैक्ट्रानिक उपकरण आदि नहीं हो- इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि पलंग यानि बेड के उपर छत पर बीचों-बीच कोई पंखा, इलैक्ट्रानिक उपकरण आदि नहीं होना चाहिए इससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड कर पाचन खराब हो सकता है।
© Copyright 2019 Astro Vastu Remedies
Developed & Designed by : Reinvent Digital