ज्योतिष में कहा गया है कि जीवन में सकारात्मक उर्जा व सुख,शांति,धन वृद्धि के लिए रत्न धारण करना श्रेष्ठ उपाय है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक साथ कौन-कौन से रत्न नहीं पहनने चाहिए अन्यथा नुकसान भी उठाना पड सकता है। आइए आपको बता दें कि कौन-कौन से रत्न एक साथ नहीं पहनें।
इसके अलावा कई व्यक्ति उंगलियों में दो से अधिक रत्न पहन लेते हैं जो बहुत गलत होता है और या तो रत्न का फल नहीं मिल पाएगा या फिर बहुत विपरीत असर पड सकता है और दो रत्न धारण करते समय भी ध्यान रखना चाहिए कि कौन-कौन से रत्न एक साथ पहने जा सकते है। शुभ दिन व मुहूर्त देखकर रत्नों को पहनना चाहिए तभी सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे। रत्नों को पहनने में वजन का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए और किस धातु के साथ कौनसा रत्न पहना जाए यह भी ध्यान रखना चाहिए। खास बात यह है कि कभी किसी के कहने मात्र से ही रत्न पहनने का निर्णय नहीं लेना चाहिए और अनुभवी ज्योतिषी को अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति का आंकलन करवाने के बाद ही रत्न पहनने का निर्णय करना चाहिए तभी मनमुताबिक परिणाम मिलेंगे।
© Copyright 2019 Astro Vastu Remedies
Developed & Designed by : Reinvent Digital