राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष लाभदायी है गोमेद

अगर आप राजनीति क्षेत्र में है और कई वर्षों की मेहनत,संघर्ष के बाद मन मुताबिक परिणाम,सफलता नहीं मिल रही है तो आप ज्योतिषि की सलाह के बाद गोमेद रत्न धारण कर सकते है। यह आपको उच्च पद तक दिलवाएगा। क्यों कि गोमेद रत्न राहु ग्रह से संबंधित होता है और राहु जिन्दगी में अचानक परिवर्तन लाने में सक्षम है। आइए जानते है कि गोमेद रत्न के और क्या-क्या लाभ हैं-

  • गोमेद काले जादू से रक्षा करता है।
  • यह राजनीति क्षेत्र से जुडे लोगों के लिए विशेष लाभदायी होता है।
  • यह अचानक लाभ पहुंचाता है और अचानक होने वाली हानि से भी रक्षा करता है।
  • राहु एक छाया ग्रह है और दिखाई नहीं देने पर भी अपनी उपस्थिति व प्रभाव पूर्ण रूप से दिखाने में सक्षम है।
  • यदि जातक की कुण्डली में राहु शुभ है मगर कमजोर है तो राहु के रत्न गोमेद को पहन कर अच्छे परिणाम पाए जा सकते है।
  • गोमेद से जिन्दगी में प्रेम व विश्वास पुनः स्थापित होता है।
  • इसे धारण करने से व्यक्ति के समझने की क्षमता की वृद्धि होती है।
  • कुंडली में राहु से संबंधित विशेष योग बनने पर ही गोमेद पहनने की सलाह दी जाती है।
  • नशा,जुआ,सटटा जैसे कार्य में लिप्त ज्यादातर लोग गोमेद पहनते हैं और उन्हें लाभ मिलता है।
  • स्त्री रोगों में गोमेद रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है।
  • इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि सिर्फ किसी के कहने पर और शौक के लिए गोमेद रत्न धारण नहीं करना चाहिए अन्यथा बडी हानि उठानी पड सकती है।
  • गोमेद रत्न धारण से पहले यह भी देख लें कि कौनसा रत्न पूर्व में अंगुलियों में पहना हुआ है और किस रत्न के साथ गोमेद पहनना उचित रहेगा या नहीं।
  • राहु ग्रह के रत्न गोमेद के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल कर व अनुभवी ज्योतिषी की सलाह के बाद यह रत्न पहना जा सकता है और लाभ मिल सकता है।

Trending Article