संकट के बारे में पहले ही संकेत देता है माणिक रत्न

नौ ग्रहों में सूर्य ग्रह का महत्वपूर्ण स्थान होता है और सूर्य ग्रह का रत्न माणिक होता है जिसे अंग्रेजी में रूबी कहते है। यदि व्यक्ति की कुंडली मे सूर्य शुभ प्रभाव में हो तो यह रत्न धारण कर लेना चाहिए।ऐसा भी कहा जाता है कि जिस व्यक्ति ने माणिक रत्न पहन रखा है उसे आने वाले संकट का अहसास हो जाता है और माणिक अपना रंग बदल देता है। आइए माणिक के बारे में और अधिक जानकारी मालूम कर ली जाए-

  • सूर्य संबंधित सकारात्मक लाभ प्राप्त करने के लिए माणिक रत्न पहना जा सकता है।
  • राजनीति से जुडे लोग इसे पहन सकते है जिससे उच्च पद की प्राप्ति होगी।
  • मान्यता है कि जो व्यक्ति यह रत्न धारण करता है और अगर गंभीर रूप से बीमार होने वाला है तो माणिक रत्न फीका पडने लग जाता है।
  • और अगर व्यक्ति की मृत्यु तक होने वाली होती है तो तीन महिने पहले रत्न का रंग सफेद होने लग जाता है।
  • माणिक धारण करने से दूषित विचार मन में नहीं आते है।
  • धारण करने वाले व्यक्ति को पद-प्रतिष्ठा व अधिकारियों से लाभ की प्राप्ति होती है।
  • रविवार के दिन सही समय पर मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक माणिक रत्न को धारण कर लेना चाहिए।
  • माणिक रत्न पहने के बाद कई रोगों में भी लाभ मिलता है।
  • रत्न को विधिपूर्वक अभिमंत्रित कर ही पहना चाहिए अन्यथा शुभ परिणाम नहीं मिलेंगे।
  • अच्छा ही माणिक पहनें क्यों कि बाजार में नकली व दोषयुक्त माणिक मिलते है जिन्हें पहनने से नुकसान भी उठाना पड सकता है।
  • अनुभवी ज्योतिषी से मार्गदर्शन लेकर और कुंडली दिखवा कर माणिक्य पहनना चाहिए।
  • माणिक रत्न महंगा होता है और अगर आर्थिक समस्या है इसकी जगह माणिक के उप रत्न पहना जा सकता है और बाद में सकारात्मक परिणाम मिलने व आर्थिक स्थिति होने पर माणिक धारण कर सकते है।

Trending Article