गुरू ग्रह का रत्न पुखराज है और ज्योतिष में कहा गया है कि पीले रंग के रत्न पुखराज धारण करने से जिन्दगी की आर्थिक परेशानियां खत्म होने लग जाती है और आर्थिक लाभ के नए-नए रास्ते खुलना शुरू हो जाते है और तरक्की मिलती है। आइए आपको बता दें कि पुखराज पहनने के और क्या क्या लाभ है-
सुनहला- अगर पैसे की कमी है और महंगा रत्न पुखराज नहीं पहन सकते हैं तो आप पुखराज का उपरत्न सुनहला धारण कर सकते है। यह पुखराज की तरह पूरा प्रभाव तो नहीं दिखा पाएगा मगर काफी समस्याओं का समाधान कर देगा। पीतल या तांबे की धातु में जडवा कर आप इसे गुरूवार के दिन पहन सकते हैं और सूट करने पर यह पुखराज की तरह काम कर पूरा लाभ पहुंचा भी सकता है। मगर इस बात का विशेष ध्यान रखें कि चाहे आप पुखराज पहनें या सुनहला या पुखराज का उपरत्न इससे पहले अच्छे ज्योतिषी की सलाह से ही आप इन्हें धारण करें और अच्छी गुणवत्ता का ही रत्न पहनें तभी आपको फायदा मिलेगा और जिन्दगी में आर्थिक समस्याओं से तो छुटकारा मिलेगा ही और धार्मिक कार्य में आपकी रूचि बढेगी और करियर में उच्च सफलता की प्राप्ति होगी।
© Copyright 2019 Astro Vastu Remedies
Developed & Designed by : Reinvent Digital