रत्न धारण करने पर इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

रत्न इंसान की किस्मत बदलने में प्रमुख भूमिका निभाते है। मगर रत्न पहनते समय किन बातों का ध्यान रखा जाए यह जानना बहुत जरूरी है अन्यथा इन जरूरी चीजों को अनदेखा किया जाने पर फायदे की जगह नुकसान उठाना पड सकता है।

  • किसी भी रत्न को दूध में डालकर रात भर ना रखें। क्यों कि दूध के कण रत्न में समा कर रत्न को विकृत कर सकते है।
  • रत्न धारण से पहले यह भी देख लेना चाहिए कि 4,9,14 तिथि तो नहीं है।
  • अमावस्या,ग्रहण व संक्राति के दिन भी रत्न धारण ना करें।
  • रत्नों को दोपहर में धारण नहीं करना चाहिए।
  • सुबह के समय ईष्ट देव की पूजा के बाद रत्न को अभिमंत्रित कर ही धारण करना चाहिए।
  • रत्नों को किसी व्यक्ति से आपस में बदल कर नहीं पहनना चाहिए।
  • किसी व्यक्ति का उतरा हुआ रत्न भी नहीं पहनना चाहिए।
  • एक बार विधिपूर्वक रत्न उंगली में पहनने के बाद बार-बार नहीं उतारना चाहिए।
  • अगर रत्न पहनने से पहले ही रत्न में खरोंच,टूट फूट हो गई है तो इसे नहीं पहनना चाहिए।
  • अगर ज्यादा समय तक रत्न पहनने के कारण इसका रंग फीका पड गया है तो भी रत्न नहीं पहनना चाहिए और दूसरा नया रत्न पहन लेना चाहिए।

Trending Article