प्रकृति ने हम सब के लिए अपने आंचल में बहुत सारे रहस्यों को समेट रखा है। उन्हीं रहस्यों में से एक रहस्य है रंग-बिरंगे रत्न। इन्हीं रत्नों में से अत्यंत दुर्लभ रत्न है हीरा। आजकल हीरे का अलग ही क्रेज बना हुआ है और सबको इससे सुसज्जित आभूषण पहनना भाता है। कोई हीरे की अंगूठी, कोई हीरे का ब्रेसलेट पहनते हैं तो कोई हीरे का नथ पहनते हैं। लेकिन क्या आपको पता है हीरा आपको आकर्षक बनाने के साथ-साथ आपकी किस्मत भी चमका सकता है तो वहीं हीरे के आभूषण आपकी परेशानियां भी बढ़ा सकते हैं। आईए जानते हैं हीरा किसकी किस्मत चमकाएगा और किसकी परेशानियां बढ़ाएगा व कैसे करें असली हीरे की पहचान।
हीरा
- हीरा रत्न का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र है।
- यह विलासता और ऐश्वर्य का ग्रह है व सुख, भोग, राजसुख का प्रतिनिधत्व करता है।
किसे पहनना चाहिए
- जिस व्यक्ति कि कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छा होता है उस व्यक्ति को अपार समृद्धि, धन, वैभव मिलता है।
- लेकिन जिस व्यक्ति की जन्म कुंडली में शुक्र कमजोर होगा, अस्त होगा या पाप ग्रहों से पीड़ित होगा उसको जीवन में कष्ट ही कष्ट मिलते हैं।
हीरा पहनने के फायदें
- सुख, संपन्नता और सौंदर्य मिलती है व आत्मबल को बढ़ाता है, जिससे व्यक्ति के कार्यों में सफलता जल्दी मिलती है।
- हीरा पहनने से शरीर में चुंबकीय ऊर्जा का विकास होता है।
- हीरा शादीशुदा ज़िंदगी और खून पर सीधा प्रभाव डालता है।
- हीरे की अंगूठी को तर्जनी ऊँगली में पहनने से शुक्र ग्रह हर तरह से लाभकारी होता है।
- हीरे को अनामिका ऊँगली में पहनने से प्रेम और रिश्तों में लाभ मिलता है।
किसकी परेशानी बढ़ा सकता है
- जिनकी कुंडली में छठे, आठवें, ग्यारहवें व बारहवें भाव का स्वामी शुक्र हो ऐसे लोगों को हीरा नहीं पहनना चाहिए।
- जीवन में परेशानी को ला सकता है व मोटापा भी बढ़ने लगता है।
- मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन लग्न में हीरा पहनना शुभ नहीं होता।
कैसे करें पहचान
- हीरे पर मुंह से भाप छोड़िए, अगर हीरा नकली है तो यह उस पर कुछ देर तक जमी रह जाएगी जबकि असली हीरे से यह तुरंत गायब हो जाती है।
- कांच के बर्तन में पानी भरिए और हीरा उसमें डाल दीजिए। अगर वह असली है तो तुरंत डूब जाएगा। नकली या ज़रकन का हीरा थोड़ी देर तक हिचकोले लेगा, इसके बाद ही डूब जाएगा।
हीरा एक ऐसा रत्न है जिसकी चमक वक्त के साथ फीकी नहीं पड़ती तो आप भी हीरा धारण कर इसका लाभ उठाएं।