आत्मविश्वास का करे संचार सूर्य का रत्न माणिक्य

अक्सर आपने सुना होगा कि ज्योतिषी आपकी कुंडली देखकर किसी ग्रह को मजबूत करने के लिए अलग-अलग तरह के रत्नों को पहनने के लिए कहते हैं। लेकिन आप अक्सर यह जानने की कोशिश भी नहीं करते होंगे कि इसके पीछे की वजह क्या है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर का संचालन भी ग्रहों के अनुसार होता है। प्रत्येक ग्रह एक निश्चित रत्न के साथ जुड़ा हुआ है। जैसे राशि के स्वामी ग्रह होते हैं वैसे ही प्रत्येक ग्रह के कुछ रत्न भी हैं जिन्हें पहनने या कहें धारण करने से उक्त ग्रह को बल मिलता है। ऐसे ही रत्नों में से एक रत्न है माणिक्य जिसे बेहद बहुमूल्य रत्न माना जाता है व लगभग सभी व्यक्तियों को आकर्षित करता है। माणिक को अंग्रेजी में रूबी कहते हैं। इसे सभी रत्नोंध में सबसे श्रेष्ठब माना जाता है। लेकिन कुछ राशियों के लिए माणिक्य धारण करना खतरनाक हो सकता है आईए जानते हैं कि क्या हैं माणिक्य पहनने के फायदें और किन लोगों को इसे धारण करने से बचना चाहिए।

माणिक्य

  • सूर्य का रत्न माना जाता है माणिक्य। यह आमतौर पर लाल और गुलाबी रंग का होता है।
  • विज्ञान में इसे एल्युमिनियम ऑक्साइड भी कहता है।

कैसे पहचान करें

  • माणिक्य को गाय के दूध में डालने पर दूध गुलाबी दिखाई देने लगे तो उसे शुद्ध व असली समझें.
  • इसके अलावा माणिक्य को किसी कांच के पात्र में रखने से ऐसा प्रतीत होगा कि उस पात्र में रक्तिम किरणें फूट रही हैं.

क्या हैं फायदें

  • सूर्य का रत्न है अतः आंखों के रोग व नेत्र ज्योति के लिए इस रत्न को धारण किया जा सकता है।
  • हृदय रोग, निम्न रक्त चाप, त्वचा रोग से पीड़ित व्यक्ति के लिए यह रत्न धारण करना अच्छा होता है।
  • इसको धारण करने से आत्मविश्वास बढ़ता है व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • इससे हड्डियों की समस्या में लाभ मिलता है।

किसे धारण करना चाहिए

  • मेष, सिंह और धनु लग्न में माणिक्य हमेशा शुभ होता है।
  • इसको अनामिका उंगली में तांबे या सोने में धारण करना शुभ होता है।

क्या रखें सावधानियां

  • ध्यान रखना चाहिए कि माणिक्यज के साथ हीरा, नीलम, लहसुनिया और गोमेद को नहीं पहनना चाहिए।
  • कन्या, तुला, मकर और कुंभ लग्न वालों को माणिक्य नहीं पहनना चाहिए।

कोई भी रत्न जन्म कुंडली में दशा देख कर पहनना शुभ फलदायक होता है तो आप भी जांच-परख कर और ज्योतिष सलाह से माणिक्य धारण कर अपने जीवन को बनाए खुशहाल।

Trending Article