अक्सर हम यह देखते होंगे कि बहुत प्रयास करने के बावजूद भी परिवार को सारे सुख-समृद्धि की चीजें उपलब्ध कराने के बाद भी आपस में तालमेल की कमी रहती है। बहुत ज्यादा वाद-विवाद रहता है व आपसी सामंजस्य नहीं बैठ पाता है। परिजनों में बहुत ज्यादा तनाव रहने से मन हमेशा अशांत रहता है। वास्तु शास्त्र में ऐसी बहुत सारी मान्यता है कि हमारे आसपास का जो वातावरण है वो एक अनंत स्रोत है ऊर्जा का, यह सकारात्मक भी होती है और नकारात्मक भी होती है। यानि किसी भी भवन में दोनों प्रकार की ऊर्जा का उचित तालमेल ही वास्तु शास्त्र कहा जाता है। आपसी रिश्तें हो या दापंत्य जीवन, भाई-भाई के संबंध हो या सास-बहू के बीच के रिश्तें इस ऊर्जा से जीवन का हर पहलू प्रभावित होता है। शयनकक्ष हमारे घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, क्योंकि यहीं हम आराम करते हैं और अपने जीवन से जुड़े निजी अनुभव शेयर करते हैं। देखा जाए तो हमारे जीवन का एक बहुत बड़ा समय इसी स्थान पर सोते हुए गुजरता है।
यह कुछ उपाय हैं जिससे कुछ चीजों को इधर से उधर करके आप अपने परिवार के तनाव व वैमनस्य को दूर कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति व समृद्धि की स्थापना कर सकते हैं और आपसी संबंधों को सुधार सकते हैं।
© Copyright 2018 Astro Vastu Remedies
Developed & Designed by : Reinvent Digital