कब करें नए घर में प्रवेश

हरेक इंसान के जीवन का पहला लक्ष्य होता है अपने सपनों के घर को हकीकत की जमीन पर उतार कर उसे एक आशियाने का रूप देना। किसी का भी नए घर में प्रवेश बहुत मायने रखता है। हिंदू धर्म में किसी नए घर में प्रवेश करने के लिए पूजा की जाती है जिसे गृहप्रवेश कहते हैं। लेकिन गृहप्रवेश के लिए आपको कुछ चीजों के बारे में ध्यान रखने की जरूरत है ताकि आप नए घर में शांति से रह सकें।

गृह प्रवेश कब करें

  • नए घर में लरवेश उत्तरायण सूर्य में वास्तु पूजन करके ही करें।
  • उसके पहले वास्तु शांति और वास्तु देवता के मंत्रों का जाप यथाशक्ति करा लें।
  • शास्त्रानुसार गृह प्रवेश हेतु माघ, फ़ाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ मास शुभ बताए गए हैं।
  • माघ महीने में प्रवेश करने वाले को धन का लाभ मिलता है।
  • जो व्यक्ति अपने नए घर में फ़ाल्गुन मास में वास्तु पूजन करता है उसे पुत्र,पौत्र और धन दोनों की प्राप्ति होती है।
  • चैत्र मास में नवीन घर में प्रवेश के लिए जाने वाले को धन का अपव्यय सहना पड़ता है।
  • गृह प्रवेश वैशाख माह में करने वाले धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है।
  • पशुओं एवं पुत्र का सुख चाहने वाले व्यक्ति को अपने मकान में ज्येष्ठ माह में प्रवेश करना चाहिए।
  • शुक्लपक्ष की प्रतिपदा से लेकर कृष्णपक्ष की दशमी तिथि तक वास्तुनुसार गृह प्रवेश वंश वृद्धि दायक माना जाता है।
  • धनु एवं मीन राशि के सूर्य यानि कि मलमास में भी नए मकान में प्रवेश नहीं करना चाहिए।
  • जिस मकान का द्वार दक्षिण दिशा में हो तो गृह प्रवेश एकम,छठ,ग्यारस तिथियों को करना चाहिए।
  • यदि आप अपने पुराने भवन को पुनः नया बनवाकर जीर्णोद्धार कर उसमें गृह प्रवेश कर रहे हैं तो अपनी सुविधा अनुसार घर में रहने के लिए जा सकते हैं, इसके लिए वास्तु पूजन की आवश्यकता नहीं।
  • घर में प्रवेश करने से पहले इन बातों का विचार कर लेना बहुत ही आवश्यक है ताकि आप अपने नए घर में जाएं तो आपके जीवन में खुशियां आएं और समृद्धि निरंतर बनी रहे।

गृह प्रवेश शुभ तिथि

अप्रैल 19 अप्रैल, 20 अप्रैल, 27 अप्रैल 2018
मई 2 मई और 11 मई 2018
जून 22 जून 2018, 25 जून 2018
जुलाई 5 जुलाई 2018
नवंबर 8 नवंबर और 9 नवंबर 2018
दिसंबर 17 दिसंबर, 2018

Trending Article