अगर दुकान में चाहिए बरकत तो रखें इन बातों का जरूर ध्यान

अक्सर सुना जाता है कि नई दुकान,व्यवसाय में लाखों रूपए लगाने के बाद भी बरकत नहीं होती है और आए दिन परेशानियों का भी सामना करना पडता है। इस समस्या के समाधान के लिए वास्तु के

इन टिप्स का विशेष ध्यान रखना चाहिए

  • सुबह जब दुकान खोले इस दौरान सबसे पहले साफ-सफाई करनी चाहिए। लेकिन दुकान के कचरे को बीच सडक पर नहीं डालना चाहिए और न ही किसी दूसरी दुकान के सामने डाले।
  • कचरे को दुकान के दक्षिण-पश्चिम के कोने की कचरा पेटी में डाले।
  • सफाई के बाद धूप या अगरबत्ती लगा कर पूजा करनी चाहिए।
  • दुकान में बैठते समय अपना मुख हमेशा उत्तर अथवा पूर्व की ओर कर बैठें।
  • दुकान का आकार वर्गाकार अथवा आयताकार होना चाहिए इससे आर्थिक वृद्वि होती है।
  • दुकान की ढलान प्रवेश द्वार की ओर नहीं होनी चाहिए।
  • दुकान का मीटर,स्विचबोर्ड,इनवर्टर आदि उपकरण आग्नेय कोण में रखने चाहिए।
  • दुकान के ठीक सामने कोई खंभा,पेड,सीढी इत्यादि नहीं होने चाहिए।
  • मालिक, मैनेजर अथवा तिजोरी के उपर बीम नहीं होनी चाहिए यह व्यवसाय वृद्वि के लिए शुभ नहीं होती है।
  • धन लाभ के लिए तिजोरी में कुबेर अथवा श्री यंत्र रखें और हमेशा नगदी रखें,यह खाली नहीं रहनी चाहिए।
  • दुकान,प्रतिष्ठान की गददी पर न तो भोजन करें और ना ही सोएं,आराम करें।
  • तिजोरी,नगद पेटी या मेज पर भूलकर कभी पैर नहीं रखें।
  • दुकान खोलते समय दान नहीं देना चाहिए।
  • दान देते समय पैसे फैंक कर नहीं दें। दान देते समय धरती या आसमान की तरफ भी नहीं देखना चाहिए।
  • दुकान में अपने कुल देवता अथवा ईष्ट देवी,देवता की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए।
  • गणेश जी की मूर्ति मुख्य प्रवेश द्वार के उपर लगाएं।
  • यदि व्यवसाय में बाधाएं आना दूर नहीं हो रही हैं तो श्री लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करें,षीघ्र लाभ मिलने लगेगा।
  • यदि सरकारी अधिकारियों द्वारा परेशान किया जा रहा हो तो सूर्य यंत्र को प्राण प्रतिष्ठित कर लगाया जा सकता है।
  • दुकान को लेकर कोई विवाद है और शत्रु ज्यादा परेशान कर रहें हो तो काली या बगुला मुखी यंत्र प्रतिष्ठित कर लगाने से परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
  • दुकान में यदि आप कंप्यूटर या टीवी रखना चाहते तो दक्षिणपूर्व दिशा शुभ रहेगी।
  • मालिक को पश्चिम दिशा में बैठना चाहिए,जिससे आय वृद्वि हो।

इन सभी बातों का ध्यान रख कर दुकान,प्रतिष्ठान के व्यवसाय में आ रही रूकावट,परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

Trending Article