ज्यादातर लोगों का ऑफिस जाने पर काम में मन नहीं लगने के मामले सामने आते हैं। ऐसा ऑफिस में वास्तु दोष की वजह से ही होता है। अगर समय पर वास्तु की इन कमियों को दूर कर लिया जाए तो परेशानियां नहीं आएगी और हर कर्मचारी अपने काम में ध्यान देकर बेहतर प्रदर्शन कर सकेगा।
- कई लोगों की आदत होती है कि वे ऑफिस में अपनी डेस्क पर फाईल,कागज बिखरे हुए रखते हैं और साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते,इस वजह से नकारात्मक उर्जा का संचार होता है और आलस्य का माहौल बनता है।
- डेस्क के नीचे कूडेदान में पडी गंदगी से भी नकारात्मक उर्जा उत्पन्न होने से विपरीत प्रभाव पडता है।
- ऑफिस आते समय अपने पहनावे पर भी ध्यान नहीं दिए जाने से रंगों का बुरा प्रभाव कार्य पर पडता है। इसलिए नकारात्मक रंगों के चुनाव से बचना चाहिए और हल्के रंग पहन कर ही आना चाहिए।
- जिस जगह रोज बैठते हैं वहां की रोशनी भी वातावरण में नकारात्मक असर डालती है और शरीर पर भी विपरीत प्रभाव पडता है।इसलिए रोशनी की सही व्यवस्था का ध्यान रखना चाहिए।
यह उपाय करें-
- ऑफिस के आस पास हिंसक,डरावने फोटो लगे हुए नहीं होने चाहिए। इसकी जगह सकारात्मक चित्र लगाने चाहिए।
- डेस्क के आसपास छोटे व हरे पौधे लगाए जा सकते हैं जिससे सकारात्मक उर्जा उत्पन्न होगी।
- इन चीजों का ध्यान रख व उपाय कर आलस्य व नकारात्मक उर्जा के प्रभाव से बचा जा सकता है।