कार्यस्थल पर न फैलाएं गंदगी वरना हो सकता है दुष्प्रभाव

चाहें आफिस हो या फिर व्यवसायिक प्रतिष्ठान अगर आप कार्यस्थल पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान नहीं रखते हैं तो आपको भविष्य में परेशानियों का सामना कर नुकसान उठाना पड सकता है और नौकरी,व्यवसाय में आए दिन बाधाओं का सामना करना पडेगा। जान लीजिए किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  • थूकना- कार्य करने की जगह पर थूकना नहीं चाहिए क्यों कि थूकने की वजह से बुध ग्रह का दुष्प्रभाव मिलता है।
  • इस वजह से आपका कोई कार्य सफल होने की संभावना पूरी तरह कम रहेगी।
  • समाधान-इस समस्या के समाधान के लिए आपको अपने मुख में इलायची रखनी चाहिए।
  • कहीं भी कचरा फैंकना- कई दुकानदारों अथवा फैक्ट्ररी मालिकों की यह आदत होती है कि वो कही भी कूडा-कचरा फैंक देते हैं जिसका दुष्प्रभाव फिर जल्दी सामने भी आ जाता है।
  • इस तरह कूडा-कचरा फैंक देने से बृहस्पति व चंद्रमा की स्थिति खराब होती है और क्लेश,बीमारी,कर्जा जैसी परेशानियां पीछे पड जाती हैं।
  • स्थिति इतनी बुरी तक हो जाती है कि इंसान डिप्रेशन तक में आ सकता है।
  • समाधान- इन परेशानियों से पीछा छुडाने का सिर्फ यही उपाय है कि कहीं भी कूडा-कचरा फैंकने की आदत को बदलें और अगर आपको कोई फैंकते हुए दिख जाए तो उसे मना करें।
  • जूठन छोडना-अगर आप कहीं भी खाना खाने जाए या फिर आॅफिस में खाना खा लिया हो तो एक बात का जरूर ध्यान रखें कि आपके द्वारा जूठन नहीं छोडी जाए। क्यों कि जूठन छोडने से शुक्र व शनि ग्रह का दोष लगेगा और संतान के रोगी होने व घर की महिलाओं को भी परेशानी हो सकती है।
  • समाधान- ग्रह दोष से बचने के लिए आपको जूठन नहीं छोडनी चाहिए और अगर जूठन है तो उसे अपने साथ पैक करके लाए और निर्धारित स्थान पर ही फैंक दें।

इन प्रमुख बातों का ध्यान रख कर कार्यस्थल पर ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है और हमेशा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

Trending Article