खरीद रहे हैं नया फर्नीचर तो ध्यान रखें ये वास्तु टिप्स

नया फर्नीचर घर,ऑफिस की सुंदरता में चार चांद लगाता है तो सुख समृद्वि भी लाता है। लेकिन कई बार कुछ ऐसी गलतियां भी हो जाती हैं जिससे हमें परेशानी का भी सामना करना पड जाता हैं। आइए आप भी जान लें क्या हैं फर्नीचर से जुडे वास्तु टिप्स-

  • फर्नीचर या फर्नीचर बनाने वाली लकडी किसी शुभ दिन देखकर ही खरीदें और भूलकर भी मंगलवार,शनिवार या अमावस्या को ना खरीदें।
  • शीशे का फर्नीचर यानी टेबिल नहीं खरीदनी चाहिए।
  • नोकदार किनारे वाले फर्नीचर नहीं रखने चाहिए।
  • हल्के रंग का फर्नीचर घर,ऑफिस में पाॅजीटिव एनर्जी बनाए रखता है।
  • गहरे रंग का फर्नीचर उपयोग में नहीं लेना चाहिए क्यों कि नकारात्मकता बढाता है।
  • अशोक,चंदन,साल,नीम की लकडी के फर्नीचर शुभ माने जाते हैं और इनसे सकारात्मकता आती हैं।
  • इस बात का ध्यान रखें कि फर्नीचर घर की छत से नहीं टकराए,यह अशुभ माना जाता हैं।
  • अगर आप ऑफिस में फर्नीचर उपयोग में लाना चाहते हैं तो स्टील का उपयुक्त रहेगा और पॉजिटिव एनर्जी के साथ साथ धन वृद्वि होती रहेगी।
  • वास्तु के अनुसार फर्नीचर में टूट फूट नहीं होनी चाहिए।
  • बैठने के रूम में फर्नीचर दक्षिण पश्चिम में रखने चाहिए। इस दौरान इस बात का भी ध्यान रखें कि घर का मालिक बैठते समय पूर्व या उत्तर की ओर मुख कर बैठे।
  • घर या ऑफिस में टूट फूट वाला फर्नीचर है तो उसे तत्काल ठीक करवाएं अन्यथा घर से बाहर कर दें।
  • घर में जो भी फर्नीचर हैं उन्हें व्यवस्थित रूप में ही रखें और धूल-मिटटी नहीं जमने दें एवं समय समय पर साफ सफाई करते रहें।

इन सभी बातों का ध्यान रख कर घर, ऑफिस में पॉजिटिव एनर्जी बनी रह सकती है और नकारात्मकता कभी पास भी नहीं आएगी।

Trending Article