घर लेते समय किन बातों का रखें ख्याल, जिससे आपका परिवार रहे खुशहाल

अक्सर हम यह कहते हैं कि घर एक मंदिर होता है। कहना भी सही है क्योंकि घर ही वो स्थान है जहां हम अपने प्रियजनों के साथ एक ही छत के नीचे सुख-दुख बांटते हैं। ऐसे में अगर आप अपने सपनों का घर खरीदने जा रहे हैं या प्लॉट खरीदने जा रहे हैं तो कुछ खास बातों का रखें ख्याल नहीं तो आपकी सफलता में बहुत बड़े दुष्परिणाम आ सकते हैं। आपका परिवार और आने वाला परिणाम दुष्प्रभाव जनक हो सकता है। आप कोई जमीन या मकान लेने जा रहे हैं तो कैसा हो उसके आस-पास का वातावरण। क्या चीजें उसको शुभ और क्या उसे अशुभ बनाती हैं आईए जानते हैं।

  • भू-खंड या फ्लैट लेते समय यह ध्यान रखें की वो चौकोर हो या फिर आयतकार हो, कोई भी अनियमित आकार का प्लॉट कभी नहीं लेना चाहिए।
  • सतह की उत्तर व पूर्वी दिशा ज्यादा खुली होनी चाहिए।
  • जिस जगह को आपने अपने सपनों का घर बनाने के लिए चुना है वहां कोई शमशान, अस्पताल, बूचड़खाना या कोई कोर्ट ना हो जिसकी छाया उसपर पड़ती हो।
  • पुलिस थाना या फिर ऐसे जगहों के आसपास की ऊर्जा बहुत ही नुकसानदायक होती है।
  • इस तरह की जगह पर अगर आप घर बनाते हैं तो मानसिक तनाव व अवसाद की स्थिती उत्पन्न हो सकती है और घर में दुख का वातावरण बना रहता है।
  • जब भी कोई फ्लैट लें तो यह ध्यान में रखें की उसके चारो कोने हो व सभी कोने साफ सुथरे हों, ईशान कोण में टायलेट इत्यादि ना बना हो।
  • चारो में से कोई भी कोण का कटना या छोटा व गोल होना आपके लिए बहुत ज्यादा घातक होता है।
  • आपके प्लॉट या बिल्डिंग जहां आप फ्लैट लेने जा रहे हैं उसके उत्तर पूर्व दिशा में कोई बोरिंग, स्विमिंग पूल या वाटर टैंक की कोई जगह है तो वह आपके लिए बहुत अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है, आपके घर में लक्ष्मी की कृपा होगी।

अगर अच्छी दिशा देखकर व वास्तु के हिसाब से देख परख कर घर बनाया जाए तो घर में खुशहाली तो आएगी ही लेकिन इसके अलावा आपके वंश में भी वृद्धि होती है व लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है औऱ परिवार में भी तालमेल बना रहता है।

Trending Article