गौ पूजा से जीवन में मिलते हैं धार्मिक व वैज्ञानिक लाभ

हिन्दू धर्म में गाय को माता संबोधित किया जाता है और सबसे पवित्र जीव मान कर गौ पूजा का विशेष महत्व माना गया है। गाय की पूजा से जहां धार्मिक लाभ मिलते हैं वहीं गाय से प्राप्त वस्तुओं का दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने से वैज्ञानिक लाभ भी शरीर को मिलते हैं। आइए,जानते हैं कि गाय का क्या महत्व है।

  • धार्मिक मान्यता है कि गाय में 33 कोटि देवी—देवताओं का वास होता है और गाय की सेवा व पूजा करने से सभी की भी पूजा हो जाती है।
  • गौ पूजा से ग्रहों की शांति भी मिलती है और सेवा करने वाले ऐसे व्यक्ति के उपर आने वाली बाधाओं को भी गाय हर लेती है।
  • मान्यता है कि गाय जहां बैठकर आराम करें वहां के वास्तु दोष समाप्त होना शुरू हो जाते हैं।
  • घर की सुख-शांति व समृद्धि के लिए गाय के लिए पहली रोटी बनाना व खिलाना श्रेष्ठ उपाय बताया गया है।
  • अगर मांगलिक,शुभ कार्यों में गाय को शामिल कर पूजा की जावे तो ऐसी पूजा का पूरा विशेष फल जीवन में प्राप्त होता है।
  • गाय के गोबर व मूत्र का भी धार्मिक महत्व बताया गया है।
  • गौ मूत्र के अगर घर में ​समय समय पर छीटें दिए जाते हैं तो वास्तुदोष व नकारात्मक उर्जा दूर होती है।
  • गाय का दूध अमृत समान माना जाता है और इसका सेवन करने पर शरीर शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होता है।
  • गाय को हरा चारा व गुड खिलाने से भी धार्मिक लाभ की प्राप्ति और ग्रहों की शांति मिलती है।
  • पूजा पाठ में भी गाय से प्राप्त चीजों का उपयोग किया जाता है।
  • गाय से प्राप्त चीजों का नियमित सेवन करने पर शरीर की कई बीमारियों का भी नाश होने लगता है।
  • ज्योतिष अनुसार अगर किसी व्यक्ति का भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो उस व्यक्ति को अपने हाथ पर गुड रखकर गाय को चटाना चाहिए जिसके बाद ​हाथ पर किस्मत की रेखाएं व्यक्ति का साथ देने लग जाती है।

Trending Article