जानें, हर समस्या का समाधान है गणेश जी के पास

धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान गणेश जी को विध्नों को हरने वाला अर्थात् विध्नहर्ता कह कर संबोधित किया जाता है। जीवन में आने हर विपत्ति,बाधा को गणपति दूर करते हैं। किसी भी संकट के समय अगर पूरे विश्वास व श्रद्धा के साथ इनकी पूजा व ध्यान किया जाए तो विजय मिलती है। गणेश जी से जुडी कुछ खास बातें हैं जिन्हें आप जान सकते हैं।

  • शास्त्रों के मुताबिक भगवान गणेश गणों के स्वामी है इसलिए इन्हें गणपति कहा गया है।
  • हाथी के सिर जैसा स्वरूप धारण करने के कारण गणेश जी को गजानन संबोधित किया जाता है।
  • गणेश जी को केतु ग्रह से संबंधित किया गया है इसलिए गणेश जी की पूजा से केतु ग्रह शांत होता है व परेशानियां दूर होती हैं।
  • गणेश भगवान की पूजा में विभिन्न मंत्रों का उपयोग किया जाता है और इन मंत्रों का अलग-अलग महत्व होता है।
  • ऋण मुक्ति,संतान प्राप्ति,धन,नौकरी हासिल करने के लिए गणेश जी के ​विशिष्ट मंत्रों का जप किए जाने पर शीघ्र परिणाम मिलने लगते हैं।
  • ज्योतिष में भी बुध ग्रह व हरे रंग को गणेश जी की पूजा से संबंधित किया गया है।
  • जिस जातक की जन्मपत्री में बुध ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो उसे परेशानियों से मुक्ति के लिए गणेश जी की विधिवत पूजा व व्रत और गाय को हरी घास खिलाने की सलाह ज्योतिषियों द्वारा दी जाती है।
  • घर व कार्यालय में वास्तु दोष मुक्ति के लिए गणेश जी की पूजा व मूर्ति रखने का विशेष महत्व होता है।
  • पौराणिक ग्रंथों के अनुसार गणेश जी की दो पत्नी रिद्धि व सिद्धि है और दो पुत्र शुभ व लाभ है व चूहा को गणेश जी का वाहन माना गया है।
  • गजानन ने ही वेदव्यास के अनुरोध पर महाभारत ग्रंथ को सरल भाषा में लिखा था इसलिए गणेश जी को महान लेखक भी कहा गया है और लेखन,पत्रकारिता,साहित्य क्षेत्र से जुडे लोग गणेश जी की विशेष अराधना करते हैं।

Trending Article