पुराने शास्त्रों, वेद, पुराणों आदि धर्म ग्रंथों में लाखों मंत्रों का वर्णन किया गया है। कहा जाता है कि मंत्रों में शक्ति होती है जिसके जरिए जीवन व भाग्य को बदला जा सकता है। अगर जीवन समस्याओं से घिरा हुआ है तो मंत्र साधना से सब कुछ अच्छा किया जा सकता है।
- हर मंत्र का संबंध किसी ना किसी देवी या देवता से होता है और पूजा के दौरान इन मंत्रों का उपयोग कर देवी, देवता को प्रसन्न किया जा सकता है।
- शास्त्र के अनुसार इन मंत्रों में कुछ मंत्र जहां सकारात्मक रूप से भलाई का कार्य करते हैं तो कुछ का गलत उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाता रहा है।
- दरअसल मंत्रों में शक्ति होती है और इनके उच्चारण के दौरान पैदा होनी वाली उर्जा ग्रह, नक्षत्रों को प्रभावित करती है।
- किसी भी मंत्र का उच्चारण शुद्ध रूप में किया जाए तभी फल मिलता है, गलत उच्चारण से लाभ नहीं मिलता है।
- किसी भी मंत्र का पूरा सकारात्मक फल प्राप्त करने के लिए पहले मंत्रों को सिद्ध किया जाना जरूरी है और सिद्ध करने के लिए साधना आवश्यक है।
- जो भी हमारे ईष्ट देवी या देवता है उनसे संबंधित मंत्रों का नित्य व कई दिनों निरंतर शुद्ध जाप करने से वह मंत्र बाद में सिद्ध हो जाता है हमें मंत्र का परिणाम सकारात्मक रूप में मिलने लगता है।
- इस तरह अपने ईष्ट में विश्वास व मंत्रों का सही उच्चारण में नित्य जाप करने से मंत्र सिद्धि से जीवन में शुभ परिणाम व सफलता पाई जा सकती है।