आज के मंहगाई के जमाने में घर चलाने के लिए अच्छा पैसा होना जरूरी हो गया है लेकिन कई परिस्थितियों में मेहनत के बाद भी घर में धन का आवागमन नहीं हो पाता है जिससे कार्य अटक जाते हैं और कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पडता है। लेकिन घर के अंदर ही कुछ आवश्यक वास्तु टिप्स अपना लिए जाये तो धन की बारिश होने से कोई रोक नहीं पाएगा।
वास्तुशास्त्र में कई ऐसी चीजों का महत्व बताया गया है जिनका उपयोग लिए जाने से घर की नकारात्मक उर्जा दूर होगी और साथ ही धन आगमन के रास्ते आसानी से खुलने लगेंगे।
- विंड चाइम- घर के अंदर व मुख्य दरवाजे पर विंड चाइम लटका कर रखनी चाहिए जिससे टकरा कर आने वाली हवा व ध्वनि सकारात्मकता ऊर्जा लाएगी और कार्यों में प्रगति होगी।
- लाफिंग बुद्धा- घर में लाफिंग बुद्धा भी जरूर रखना चाहिए और ऐसी जगह रखना चाहिए कि घर में आने वाले हर व्यक्ति की नजर भी जाएं।
- कुबेर तस्वीर यॉ मूर्ति- घर में धन के देवता कुबेर की तस्वीर या मूर्ति रखनी चाहिए और नियमित पूजा भी करें।
- दरवाजे- घर में दरवाजों की संख्या विषम होनी चाहिए। वास्तु अनुसार इसे शुभ माना गया है।
- रसोईघर- मकान में दक्षिण पूर्व दिशा में रसोई घर बनाना वास्तु के अनुसार सही माना गया है इससे परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है।
- तिजोरी- घर मे तिजोरी को उत्तर या दक्षिण दिशा में रखने से धन में वृद्धि होती है।
- मनी प्लांट- अपने घर में दक्षिण पूर्व दिशा में मनी प्लांट रखना चाहिए जिससे घर में धन की समस्या कभी नहीं आए और धन आगमन बना रहे।