धन-दौलत के बारे में बताएगा कुंडली का यह भाव

कहते हैं बिना धन के जिन्दगी की गाडी का पहिया आगे नहीं बढता है इसलिए हर इंसान को ज्यादा पैसा कमाने की इच्छा रहती है। लेकिन जीवन में कितना धन और किस तरीके से आएगा यह सब कुंडली भी बता देती है। जन्मकुंडली के ग्यारहवें भाव से इस बारे में पूरी ​जानकारी पता लगाई जा सकती है। ज्योतिष में कुंडली के ग्यारहवें घर को लाभ व आय का भाव माना जाता है।

  • इस भाव से जीवन में धन,आर्थिक स्थिति के बारे में आसानी से पता किया जा सकता है।
  • अगर कुंडली में इस भाव में शुभ ग्रह बैठे है या प्रभाव,दृष्टि होती है तो ऐसे लोग छोटी उम्र में करोडो की संपत्ति के मालिक बन जाते हैं।
  • जबकि अगर कोई ग्रह इस भाव में अशुभ प्रभाव दे रहा है या बैठा है तो धन की समस्याओं से हमेशा जूझना पडता है और धन की कमी रहती है।
  • अगर राहु शुभ स्थिति में ग्यारहवें घर पर प्रभाव दे रहा हो तो व्यक्ति को अचानक लॉटरी या शेयर बाजार में भारी फायदा मिलने से धन प्राप्ति होती है।
  • जबकि अगर बुध ग्रह शुभ,प्रबल प्रभाव दे रहा हो तो जातक को व्यवसाय में लाभ दिलाता है।
  • इसके अलावा जीवन में आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए ग्यारहवें घर पर अशुभ प्रभाव,दृष्टि डाल रहें ग्रहों के उपाय कर उन्हें बलवान किया जा सकता है।
  • इस भाव में शुभ या अशुभ ग्रहों की स्थिति जानकर जिन्दगी में धन,संपत्ति के बारे में आसानी से जानकारी हासिल की जा सकती है।

Trending Article