कहीं हो ना जाए ये गलती,वरना रूठ जाएंगी धन की देवी लक्ष्मी

ये जीवन धन से चलता है और बिना धन के जीवन की गाडी के आगे बढने की कल्पना करना गलत है। इसलिए जीवन में धन की हमेशा प्राप्ति के लिए धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा अराधना करना श्रेष्ठ रहता है लेकिन अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां होती है जिससे देवी लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं। जानें,किस तरह इन गलतियों से बचा जा सकता है।

  • घर में कभी भी लक्ष्मी जी की एक से अधिक तस्वीर,मूर्ति नहीं रखना चाहिए यह गलत माना गया है।
  • लक्ष्मी जी की हमेशा बैठी हुई अवस्था में ही मूर्ति,चित्र रखे जाने चाहिए अन्यथा खडी हुई अवस्था में होने से वह घर से चली जाएंगी क्यों कि शास्त्रों में लक्ष्मी जी को चंचल कहा गया है।
  • भगवान विष्णु की पत्नी लक्ष्मी जी है इसलिए हमेशा लक्ष्मी जी की तस्वीर या मूर्ति विष्णु जी के साथ ही रखना चाहिए।
  • ज्यादातर घरों में गणेश जी के साथ लक्ष्मी मूर्ति को रखा जाता है जो कि गलत माना गया है। इस तरह दोनों की पूजा सिर्फ दीपावली पर ही की जाती है।
  • देवी लक्ष्मी जी को हमेशा मंदिर में उत्तर दिशा में ही स्थान देना चाहिए इस तरह रखना वास्तु अनुसार उचित माना गया है।
  • इन चीजों का विशेष ध्यान रखने पर लक्ष्मी जी कभी नाराज नहीं होगी और घर व जीवन में धन की परेशनियां नहीं होंगी।

Trending Article