आज के समय में पैसा बहुत आवश्यक चीज है और बिना इसके कोई कार्य ना तो शुरू होता है और ना पूरी तरह पूर्ण। इसलिए जीवन में पैसे का हमेशा रहना आवश्यक होता है। लेकिन ज्यादातर लोग हमेशा तंगी का सामना करते हैं। अगर वे अपने पर्स में इन चीजों को रखें तो कभी पैसे की तंगी का सामना नहीं करना पडेगा।
- पैसे की तंगी का सामना करने वाले लोगों को अपने पर्स में छोटे आकार में विधिवत पूजन कर श्री यंत्र रखना चाहिए इससे धन की कभी कमी नहीं रहेगी।
- धन की देवी मां लक्ष्मी की तस्वीर भी पर्स में रखनी चाहिए जिससे लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।
- पीपल के पत्ते को भी पर्स में रखना अतिशुभ माना गया है क्यों कि पीपल के पत्ते में भगवान विष्णु का वास माना गया है।
- पर्स में माता लक्ष्मी से संबंधित चीजें जैसे गोमती चक्र, समुद्री कौड़ी, कमल गट्टे, चांदी का सिक्का आदि को भी रखना श्रेष्ठ उपाय बताया गया है।
- पर्स में चावल के कुछ दाने भी पर्स में रखने चाहिए क्यों कि चावल को संपन्नता का प्रतीक बताया गया है।
- पर्स में अपने ईष्ट देव की तस्वीर भी रखी जा सकती है,इस उपाय को शुभ माना गया है।
- इसके साथ ही अपने गुरू की फोटो भी रख सकते हैं जिससे सकारात्मक परिणाम मिलना शुरू होंगे।
- लेकिन भूलकर पर्स में कभी अश्लील फोटो,सामग्री नहीं रखनी चाहिए इससे नकारात्मक मिलेंगे।
- पर्स में महत्वपूर्ण चीजों को ही जगह देनी चाहिए व व्यर्थ के कागज इत्यादि नहीं रखने चाहिए,इससे धन का आगमन रूकता है।
- इसे साफ-सुथरा रखना चाहिए व गंदगी नहीं रहने देनी चाहिए।
- इन आसान उपायों को पूरे विश्वास व श्रद्वा के साथ करने पर धन की देवी लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहेगी और जीवन में धन निरंतर आना शुरू हो जाएगा व पैसे की तंगी नहीं आएगी।