अगर जीवन में हमेशा परेशानियां,नकारात्मकता व आर्थिक तंगी बनी रहती है तो इस समस्या के समाधान के लिए घर के अंदर मनी प्लांट पौधा लगा देना चाहिए। इस पौधे को घर के अलावा कार्यस्थल पर लगा कर शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। आप भी जान लें कि मनी प्लांट लगाने के दौरान किन जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए और क्या लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए ।
- मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए तभी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
- मनी प्लांट में ज्यादा पानी नहीं डालना चाहिए।
- इस पौधे को घर में कम धूप वाली जगह पर भी रखा जा सकता है।
- मनी प्लांट को डोरी से बांधा जा सकता है और जमीन पर इसकी बेल नहीं आनी चाहिए।
- मनी प्लांट को सही दिशा में लगाना चाहिए अन्यथा आर्थिक व मानसिक नुकसान भी उठाना पड सकता है ।
- इसे हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। तभी घर में सुख समृद्वि की वृद्धि होगी ।
- ध्यान रखें कि प्लांट के पत्ते मुरझाए नहीं और सफेद भी नहीं पडने चाहिए अगर ऐसी पत्तियां है तो इन्हें काट देना चाहिए।
- मनी प्लांट को घर के अलावा अपने कार्यस्थल पर भी लगाया जा सकता है ।
- कार्यस्थल पर यह पौधा लगाने से सकारात्मक उर्जा बनी रहेगी और आर्थिक परेशानियों से भी जूझना नहीं पडेगा ।
- मनी प्लांट को इस तरह लगा कर रखें कि किस अन्य व्यक्ति की नजर नहीं लगे ।
- इन जरूरी बातों का अगर ध्यान रखा जाएगा तो प्लांट से घर,कार्यस्थल पर हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी और खुशियां आती रहेंगी ।
- धन की कमी से कभी नहीं जूझना पडेगा ।