नीम के पेड का ज्योतिष में इसलिए है महत्व

नीम का पेड अधिक संख्या में पाये जाने वाला वृक्ष है और औषधि महत्व के साथ-साथ ज्योतिष में भी इसका अलग महत्व है और इसकी पत्तियों से ज्योतिष,वास्तु व शरीर संबंधित कई फायदे मिलते हैं ।

  • देवी पूजा पाठ के दौरान नीम का उपयोग काफी किया जाता है ।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां शीतला को हाथों में नीम के पत्ते लिए हुए बताया गया हैं ।
  • मां शीतला व काली देवी की पूजा के समय भी नीम का प्रयोग किया जाता है ।
  • शनि की शांति के लिए नीम की लकडी काम में ली जाती है ।
  • नीम के पत्ते वाले जल से स्नान किया जाए तो केतु ग्रह के दोष दूर हो जाते हैं ।
  • अगर शनि से पीडित व्यक्ति नीम की लकडी की माला धारण करें तो उसे राहत मिलती है ।
  • घर में वास्तुदोष दूर करने व सकारात्मक एनर्जी के लिए नीम बहुत उपयोगी है ।
  • घर के द्वार पर नीम का पौधा लगाना शुभ माना गया है ।
  • अगर घर पर नीम के पत्तों का वंदनवार लगाया जाए तो नेगेटिव एनर्जी नहीं आती है ।
  • आयुर्वेद में भी नीम के चमत्कारिक गुण बताए गए है ।
  • दाद,खाज,ब्लड प्रेशर बीमारी में नीम की पत्ती का विशेष फायदा मिलता है ।
  • कीडों को मारने में भी नीम इस्तेमाल किया जाता है और इसलिए घर में कपडे व अनाज में नीम की पत्तियों को रखा जाता है ।

इस तरह ज्योतिष,वास्तु व आयुर्वेद में नीम का महत्व है और इसके पत्तों से विभिन्न दोष दूर हो जाते है।

Trending Article