इस स्त्रोत के जाप से खुल जाएगा किस्मत का ताला

शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु को समस्त जीवों का पालनहार कहा गया हैऔर जीवन में सभी आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाले देव कहा गया है। विष्णु सहस्त्र नाम को पढना या श्रवण करना बहुत पुण्यकारी माना गया है और कहा जाता है कि इस पवित्रस्त्रोत के नियमित वाचन व श्रवण से जिन्दगी की सभी समस्याओं का समाधान होता है और मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है। आप भी जान लें कि विष्णु सहस्त्र नाम के और क्या - क्या लाभ है ।

  • उल्लेख है कि जब भीष्म पितामह बाणों की शैयया पर थे तब युधिष्ठिर ने उनसे ज्ञान लेने के उद्देश्य से पूछा कि ऐसा कौन है जो सर्वशक्तिमान है और सर्वव्याप्त भी है,तब भीष्म ने विष्णुजी के ये एक हजार नाम युधिष्ठिर को बताएं थे ।
  • भीष्म पितामह ने यह भी कहा कि प्रत्येक युग में सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इस स्त्रोत का पठन व श्रवण बहुत उत्तम रहेगा।
  • कहा गया है कि हिन्दू धर्म के दो प्रमुख सम्प्रदाय शैव व वैष्णवो के मध्य यह सेतु का कार्य करता है ।
  • विष्णु सहस्त्र नाम में भगवान विष्णु को शम्भु, शिव,रूद्रनाम से भी संबोधित किया गया है जो इस तथ्य को प्रतिपादित करता है कि शिव व विष्णु एक ही है।
  • विष्णु सहस्नाम संस्कृत में है, इस वजह से उच्चारण थोडा कठिन हो जाता है । अगर कोई इस स्त्रोत का श्रवण मात्र भी करें तो उसे लाभ अवश्य मिलेगा ।
  • खास बात है कि जो लोग आर्थिक समस्याओं से गुजर रहे हैं और कर्ज की अधिकता है तो ऐसे लोग रोज विष्णु सहस्त्र नाम का पठन या श्रवण करेंगे तो उन्हें आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी ।
  • विष्णु सहस्त्र नाम के जाप या श्रवण से जिन कन्याओं के विवाह में देरी हो रही है तो शीघ्र विवाह के योग बनते हैं और योग्य वर मिल जाता है ।
  • इंसान की जिन्दगी की समस्त समस्याओं का समाधान व मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला स्त्रोत विष्णु सहस्त्र नाम ही है।

Trending Article