भारत के इन मंदिरों पर होता है कालसर्प दोष निवारण

किसी भी व्यक्ति की जन्म कुंडली में कालसर्प दोष योग की स्थिति से उस इंसान का जीवन संकटों से घिर जाता है। हालांकि कुछ आवश्यक उपाय कर जातक इस योग के दुष्प्रभाव से बच सकता है। प्रमुख बात यह है कि भारत में ऐसे कई मंदिर है जहां दर्शन और विधिपूर्वक पूजा पाठ किए जाने से इस दोष से छुटकारा मिल सकता है।

  • भारत में नासिक के पास त्रयम्बकेष्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है जहां पर इस दोष निवारण के लिए विधिपूर्वक पूजा अर्चना की जाती है ।
  • इलाहाबाद में संगम के तट पर भी कालसर्प दोष की पूजा करवाई जाती है और इस दोष से राहत मिलती है ।
  • चार धामों में प्रमुख माने जाना वाला बद्रीनाथ धाम भी कालसर्प दोष में सहायक है और विधिविधान पूर्वक पूजा पाठ करवाए जाने से जातक को शांति मिलती है ।
  • दक्षिण भारत के तंजौर जिले में स्थित त्रिनागेष्वरम वासुकिनाग मंदिर में राहुकाल के दौरान राहु की पूजा करने का विधान माना जाता है और अगर इस दोष से पीडित जातक अगर वहां पूजा करवाता है तो उसे दोष से राहत मिलकर जीवन में शांति मिलती है ।

Trending Article