अगर मौत है नजदीक, दिखाई देते हैं ये संकेत

जीवन का अटल सत्य है कि इस धरती पर जिसने भी जन्म लिया उसे एक दिन ये शरीर छोडना ही पडेगा अर्थात् मृत्यु निश्चित है। लेकिन क्या आपको पता है कि मृत्यु से पहले भी कुछ ऐसे संकेत होते हैं जिनसे मृत्यु के बारे में जाना जा सकता है। आप भी इस बारे में एक बार जान लें।

  • कहा जाता है कि अकाल मृत्यु को ईश्वर का दंड माना गया है और ऐसी मौत के बाद इंसान की आत्मा तब तक भटकती रहती है जब तक उसकी वास्तविक मृत्यु का समय नहीं आ जाए।
  • इधर पुरानी मान्यताओं के अनुसार इंसान के मृत्यु के समय से पहले उसे संकेत मिलना शुरू हो जाते हैं।
  • अगर कोई इंसान अपनी नाक के अगले हिस्से को नहीं देख पा रहा है तो माना जाता है कि मृत्यु का समय नजदीक ही है।
  • इसके अलावा अगर खुद की परछाई दिखाई देना बंद कर दे तो इससे भी पता चल जाता है कि अब अंत समय आ ही गया है।
  • यदि चांद को देखने में उसमें दरार या खंडित दिखाई देने जैसा लगे तो इससे भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौत नजदीक आने वाली है।
  • मरने वाले व्यक्ति को अपनी मृत्यु से पहले अपनी मृत परिजनों के होने का अहसास भी होने लगता है।
  • इसके अलावा यदि शरीर पीला या सफेद जैसा रंग दिखाई तो भी इसे शीघ्र मृत्यु का सूचक माना गया है।
  • इन सभी संकेतो को जानकार आसानी से जीवन के सत्य मृत्यु के बारे में पता किया जा सकता है और अंत समय में ईश्वर को याद किया जा सकता है।

Trending Article