हिन्दू धर्म में गंगाजल का महत्वपूर्ण स्थान है और इसे बेहद पवित्र माना गया है।
गंगाजल का प्रयोग अगर घर में विधिपूर्वक किया जाए तो सुख शांति व सकारात्मक एनर्जी आएगी।
आइए आप भी जान लें कि किस तरह घर में गंगा जल को उपयोग में लाया जावें।
- ऐसा कहा जाता है कि गंगाजल को अगर पीतल
के बर्तन में भर कर अपने कमरे की उत्तर दिशा में रखें तो जल्दी ही कर्ज से मुक्ति पाई जा सकती है ।
- घर में मंदिर या पवित्र,शुद्ध जगह पर गंगाजल को हमेशा के लिए रखें जिससे सुख,शांति बनी रहेगी।
- जिस कमरे में गंगाजल रखा हुआ है तो वहां बैठकर भूलकर भी शराब व मीट न लें अन्यथा नुकसान उठाना पड सकता है।
- जिस पात्र या बर्तन में गंगाजल रखा जाए वह पूर्णत शुद्व होना चाहिए ।
- रोजाना पूजा पाठ के दौरान गंगाजल का पूरे घर में छिडकाव अवश्य करें जिससे घर को नकारात्मकता से बचाया जा सकता है।
गंगा के पानी में औषधीय गुण पाए जाते है।ज्योतिषियों का मत है कि पूजा के दौरान शिव भक्त अगर गंगा जल को शिवलिंग पर
चढाए तो पुण्य व मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में धन का आगमन बना रहता है। स्नान के बाद शुद्व हाथों से
पहले प्रणाम कर गंगाजल का उपयोग किया जाए।अंधेरे कमरे या कोने में गंगाजल को नहीं रखना चाहिए।इन सब बातों
का ध्यान रखकर गंगाजल से घर व जीवन में सुख शांति, समृद्वि लाई जा सकती है।